4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाद्य सुरक्षा से वंचित लोगों को चिन्हित करेंगे एसडीएम

bikaner news - SDM will identify people deprived of food security
2 min read
Google source verification
SDM will identify people deprived of food security

खाद्य सुरक्षा से वंचित लोगों को चिन्हित करेंगे एसडीएम

जिला कलक्टर ने कहा जरूरतमंद व्यक्तियों को मिले निशुलक राशन का लाभ
बीकानेर.
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से वंचित लोगों का पंजीयन संबंधित उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) करेंगे। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से वंचित (एनएफएस) जरूरतमंद व्यक्तियों का पंजीयन 5 जून शुक्रवार तक सभी उपखंड अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के लोगों का आवश्यक रूप से करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने टिड्डियों के प्रवेश को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिले की सीमा में जैसे ही टिड्डियों का प्रवेश होता है वे इसकी सूचना तत्काल दें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से वंचित लोगों के नाम जोडऩे के लिए व्यवस्था का विकेंद्रीकरण किया जाए। ग्राम पंचायत स्तर तक पटवारी, ग्रामसेवक और ई-मित्र वाले पूर्ण मुस्तैदी से कार्य करें। इसके लिए सभी अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन करें, ताकि सरकार की मंशा अनुसार जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क राशन उपलब्ध करवाया जा सके।


गौतम सोमवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार तथा विकास अधिकारियों के साथ अब तक वंचित लोगों के नाम जोडऩे सहित टिड्डियों के आक्रमण तथा कोरोना की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।


पंचायत समिति मुख्यालय पर रखें प्रेशर स्प्रे
जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे टिड्डियों के प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी पंचायत समिति मुख्यालय पर दो-दो पावर प्रेशर खरीद कर रखें ताकि जैसे ही जरूरत हो तो तत्काल उपखंड मुख्यालय से आसानी से पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर छिड़काव करने के लिए कीटनाशक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है तथा जरूरत के मुताबिक टिड्डियों पर स्प्रे करने के लिए फायर ब्रिगेड भी उपलब्ध करवाई जाएगी।


क्वॉरेंटाइन पर रखें विशेष ध्यान
जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए क्वॉरेंटाइन पर विशेष ध्यान दिया जाए। वर्तमान में जिले में 6 हजार 3 व्यक्तियों को क्वॉरेंटाइन किया हुआ है इसमें 269 व्यक्तियों को स्टेट क्वॉरेंटाइन किया हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी बड़ी संख्या में प्रवासी बीकानेर आ सकते हैं।


बैठक मे आयुक्त नगर निगम डॉ. खुशहाल यादव, उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया, अतिरिक्तजिला कलक्टर प्रशासन एएच गौरी, शैलेंद्र देवड़ा, सचिव नगर विकास न्यास मेघराज सिंह मीणा आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग