4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज व कल शीतला माता का पर्व

शीतला गेट क्षेत्र में लगेगा मेला, सूरज रोटा का उपवास आज
less than 1 minute read
Google source verification
Sheetla Mata festival

आज व कल शीतला माता का पर्व

बीकानेर.स्वास्थ्य की कामना को लेकर शीतला माता की पूजा-अर्चना का पर्व बासोड़ा रविवार व सोमावार को मनाया जाएगा। कई स्थानों पर शीतला सप्तमी व कुछ क्षेत्रों में शीतलाष्टमी मनाई जाएगी। इसको लेकर घरों में अलग-अलग तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं। गंगाशहर सहित उप नगर क्षेत्र में यह पर्व रविवार को मनाया जाएगा। महिलाएं शीतला माता के वाहन गर्दभ पूजन करेंगी। शीतला माता के बासी भोजन का भोग लगाने के बाद उसका सेवन करेंगी। घरों में नई मटकियों पर गर्दभ की आकृति उकेर कर पूजन किया जाएगा। वहीं जगह सोमवार को शीतलाष्टमी मनाई जाएगी। शीतला गेट क्षेत्र में स्थित शीतला मंदिर के आगे मेला भरेगा। बड़ी संख्या में लोग खाद्य सामग्री मंदिर मेंअर्पित करेंगे। पानी व नमक चढ़ाकर बच्चों के कुशल स्वास्थ्य की कामना करेंगे।

भजनों की प्रस्तुतियां
भीनासर में स्थित शीतला माता मंदिर में शनिवार को जागरण हुआ। इसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। गंगाशहर, भीनासर, सुजानदेसर, श्रीरामसर, किसमीदेसर सहित क्षेत्रों में रविवार को यह पर्व मनया जाएगा।

सूरज रोटे का उपवास

पुत्र की दीर्घायु व परिवार में सुख-सृमद्धि की कामना को लेकर रविवार को महिलाएं सूरज रोटे का उपवास रखेगी। सूर्य की पूजा-अर्चना के बाद उपवास का पारना किया जाएगा। चूरमे का भोग लगाया जाएगा। उपवास की कथा सुनाई जाएगी। महिलाएं खेजड़ी पेड़ की पूजा भी करेंगी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग