
काचर, बोर, मतीरा मीठा ...
बीकानेर. दीपोत्सव को लेकर शहर के बाजार सज गए है। दुकानों, प्रतिष्ठानों सहित मुख्य मार्गों के फुटपाथों पर अस्थायी दुकानें लग गई है। बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढऩे के साथ-साथ विभिन्न घरेलू, सजावटी सामानों की खरीद शुरू हो गई है। बाजारों में सजी दुकाने, बढ़े खरीदारों के चलते रौनक बढ़ गई है। दीपावली पूजन सामग्री की भी कई अस्थायी दुकानें सज गई है। मखाणा, बड़क, चीनी से बने महल माळिए, चणा, बीज आदि की दुकानों पर खरीदारी हो रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों से भी दुकानदार, लोग शहर में दीपावली की खरीदारी के लिए पहुंच रहे है। लोग की धनतेरस की खरीदारी की तैयारियों में जुट गए है। कई दुकानदारों ने अच्छी ग्राहकी देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ लगाया है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, इलैक्ट्रिक, इलेक्ट्रोनिक्स, वाहन आदि की दुकानों, प्रतिष्ठानों में सजावट के साथ तैयारियां अंतिम चरण में है।
दियाळी रा दीया दीठा...
दियाळी रा दीया दीठा, काचर, बोर मतीरा मीठा दोहे के अनुसार दीपावली पूजन को लेकर शहर में काचर, बोर, मतीरा की बड़ी संख्या में आवक शुरू हो गई है। शहर में जगह-जगह अस्थायी दुकानों पर लक्ष्मी-पूजन के दौरान ऋतु फल के रूप में काचर, बोर, मतीरा पूजन की परम्परा है। ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन काचर, बोर, मतीरे बिक्री के लिए शहर में लाए जा रहे है। वहीं अन्य फलों की भी खरीदारी हो रही है। दीपावली पूजन को लेकर मिट्टी से बनी हटड़ी, दीपक, कुल्लड़ की दुकानों पर मिट्टी से बने सामान सज गए है।
घर-घर चल रही तैयारी
पांच दिवसीय दीपोत्सव को लेकर घरों में तैयारियां चल रही है। रंग-रोगन के साथ विभिन्न सजावटी सामान से घर सजाए जा रहे है। दीपावली के दौरान मेहमान नवाजी के लिए विभिन्न खाद्य पदार्थ, मिठाइ, नमकीन बनाने की तैयारियां चल रही है। कारखानों में बड़ी मात्रा में मिठाइयां बनाई जा रही है।
Published on:
04 Nov 2018 03:10 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
