4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सियाणा भैरव मेला आज : पदयात्री रवाना, सेवा को तैयार सेवादार

बीकानेर. कोलायत तहसील के सियाणा गांव में श्री सियाणा भैरव का वार्षिक मेला शनिवार को लगेगा। भैंरूजी के दर्शन व पूजन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से शुक्रवार को बड़ी संख्या में पदयात्रियों के जत्थे जयकारे लगाते और झूमते-नाचते रवाना हुए। परम्परा के अनुसार श्रद्धालु वहां मन्नतें मांगेगे। बच्चों के जडूले उतारने व नवविवाहितों की गठजोड़ के साथ जात लगाने की रस्म निभाई जाएगी। धर्मशालाओं में विभिन्न संस्थाओं की ओर से भंडारे होंगे।
2 min read
Google source verification
Siana Bhairav Fair

Siana Bhairav Fair

बीकानेर. कोलायत तहसील के सियाणा गांव में श्री सियाणा भैरव का वार्षिक मेला शनिवार को लगेगा। भैंरूजी के दर्शन व पूजन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से शुक्रवार को बड़ी संख्या में पदयात्रियों के जत्थे जयकारे लगाते और झूमते-नाचते रवाना हुए। परम्परा के अनुसार श्रद्धालु वहां मन्नतें मांगेगे। बच्चों के जडूले उतारने व नवविवाहितों की गठजोड़ के साथ जात लगाने की रस्म निभाई जाएगी। धर्मशालाओं में विभिन्न संस्थाओं की ओर से भंडारे होंगे।

पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के लिए सियाणा तक सेवा शिविरों में शीतल जल, शिकंजी, चाय-नाश्ता, दूध, भोजन, छाछ, फल आदि की सेवाएं दी जा रही है। बीकानेर से ऊंट गाड़ों, निजी वाहनों, बसों से भी यात्री रवाना हुए। कई श्रद्धालु कावड़ लेकर भी सियाणा गए हैं। पदयात्री करमीसर, बच्छासर, कोलासर, अक्कासर, भोलासर, हाडला होते हुए सियाणा पहुंचेंगे। सियाणा भैंरूजी का शनिवार सुबह जलाभिषेक, तेलाभिषेक व पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद शृंगार किया जाएगा। पूजन के बाद आरती होगी। इस दौरान भैरव पाठ, स्तुतियां, चालीसा, भैरव स्त्रोत पाठ होंगे। मेले में सेवा करने वाले ग्रामीण व सेवादार संस्थाओं के प्रतिनिधियों का रमक-झमक संस्थान की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी प्रहलाद ओझा ने दी।

रामदेवरा के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू
बीकानेर. रेलवे ने लालगढ़ से शुक्रवार से रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन 22 सितंबर तक चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभय शर्मा ने बताया कि मेला स्पेशल लालगढ़़ से शाम ६:40 बजे रवाना होगी व रात ९:15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04742 रामदेवरा से रात १०:30 बजे रवाना होकर रात 1:30 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।

सवालों के घेरे में बैठक
बीकानेर . जिला परिषद में हुई 'जिला स्वच्छता मिशनÓ की बैठक के वैधानिक होने को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। आरोप है कि शुक्रवार को हुई यह बैठक बिना कोरम के गुपचुप तरीके से कर ली गई। इस संबंध में देर रात तक जिला परिषद के अधिकारियों और जिला प्रमुख से संपर्क साधने के प्रयास किए गए, लेकिन उनके मोबाइल स्विच ऑफ मिले। बताया जाता है कि इस बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सदस्य सचिव अनुपस्थित रहे। आरोप है कि बैठक की जानकारी विधायकों और सांसद तक को नहीं दी गई। बैठक के बाद इसकी वैधानिकता को लेकर दिनभर सोशल मीडिया पर भी इसके सवाल उठाए जाते रहे। कहा तो यह भी जा रहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र सदस्य एवं एनजीओ सदस्य भी राज्य सरकार ने अभी तक तय नहीं किए हैं। बैठक में जिला कलक्टर अथवा उनके प्रतिनिधि व सीईओ भी मौजूद नहीं थे। जानकारों की मानें तो बैठक एसीईओ की उपस्थिति में कर ली गई।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग