4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे ट्रेक पर स्मॉक कैंडल से मचा हड़कम्प

महाजन थाना क्षेत्र में सोमवार रात को रेलवे ट्रेक पर बम की सूचना ने पुलिस व रेलवे के अधिकारियों में हड़कम्प मचा दिया। सूचना पर बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और रेलवे ट्रैक के पास मिले खोल की जांच के बाद स्मॉक कैंडल होना पाया।
2 min read
Google source verification
Smack candle on railway track

Smack candle on railway track

रेलवे ट्रेक पर स्मॉक कैंडल से मचा हड़कम्प
बीकानेर.महाजन. महाजन थाना क्षेत्र में सोमवार रात को रेलवे ट्रेक पर बम की सूचना ने पुलिस व रेलवे के अधिकारियों में हड़कम्प मचा दिया। सूचना पर बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और रेलवे ट्रैक के पास मिले खोल की जांच के बाद स्मॉक कैंडल होना पाया। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
सोमवर देर रात्रि को महाजन थाना पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि अर्जुनसर में रेलवे ट्रेक पर पटरियों के पास 6-7 बम पड़े है। मौके पर पहुंची रेलवे व महाजन पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने बम की खोजबीन शुरू की। पुलिस कंट्रोल के कर्मचारियों ने बताया कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच के बाद पाया कि पटरियों के पास बम नहीं, सेना के स्मॉक कैण्डल मिले है।

जमीन विवाद में झगड़े भाई, परस्पर मामला दर्ज
छत्तरगढ़. कस्बे में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर भाइयों में गाली-गलौच से शुरू हुई कहासुनी जान से मारने तक आ पहुंची। मारपीट में एक जना घायल हो गया। पुलिस के अनुसार कस्बे के आजम अली व मुस्ताक अली के बीच पुश्तैनी जायदाद को लेकर रविवार शाम विवाद हो गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर दोनों पक्षों ने मारपीट एवं घर पर कब्जा करने का मामला अलग-अलग दर्ज करवाया है। थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि पहले मामले में आजम अली ने आरोप लगाया कि मुस्ताक अली, आशिक अली, इम्तियाज अली, महबूब अली, जब्बार, अब्दुल मतीन, निजाम खां, अमीर अली आदि ने एकराय होकर उसके घर में घूस गए ओर उसके व परिवार पर लाठियों व पत्थरों से जानलेवा हमला किया। दूसरे पक्ष के इम्तिताज अली ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आजम अली, अयूब अली, मोहसिन अली, गुलाम दासादीर, मुख्तियार, मोहम्मद लतीफ आदि एकमत होकर बाजार स्थित आशिक अली के घर में घूस आए व घर का ताला तोड़कर मकान कर कब्जा कोशिश की तथा उसके परिवार के सदस्यों साथ मारपीट की एवं गाडी़ से कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग