4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीड़ी के लिए बंदी ने खुद को किया जख्मी

बीकानेर. नशा व्यक्ति को किस तरह गिरफ्त में ले रहा है। इसका ताजा उदाहरण बीकानेर केन्द्रीय कारागार में देखने को मिला। यहां एक बंदी बीड़ी नहीं मिलने से उग्र हो गया।
2 min read
Google source verification
smoking kills himself for injuries

बीड़ी के लिए बंदी ने खुद को किया जख्मी

बीकानेर. नशा व्यक्ति को किस तरह गिरफ्त में ले रहा है। इसका ताजा उदाहरण बीकानेर केन्द्रीय कारागार में देखने को मिला। यहां एक बंदी बीड़ी नहीं मिलने से उग्र हो गया। इसने स्वयं को ईंट-पत्थर से चोटिल कर लिया। इसकी हालत एेसी हो गई कि इसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

जेल प्रशासन के अनुसार हरियाणा राज्य निवासी सतीश( 50) पुत्र रामनिवास बीकानेर केन्द्रीय कारागार में बंद है। वह अगस्त-2018 में झुंझुनूं से यहां शिफ्ट हुआ है। वह बीड़ी का नशा करने का आदी है। कई दिनों से बीड़ी की मांग कर रहा था, लेकिन नियमों के मुताबिक उसे मुहैया नहीं कराई जा रही थी। सोमवार सुबह वह आपा खो बैठा और उसने स्वयं को ईंट-पत्थर से चोटिल कर लिया। उसने स्वयं के हाथ की एक अंगुली को बुरी तरह जख्मी कर लिया। जेल प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने पर उसे जेल स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भेज दिया गया। पीबीएम चिकित्सकों के मुताबिक बंदी सतीश की अंगुली में ज्यादा चोट लगी है, ऑपरेशन करना पड़ेगा फिलहाल भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

पहले भी हुआ था हंगामा
बीकानेर केन्द्रीय कारागार में धूम्रपान सामग्री नहीं मिलने की बात पर १९ अप्रेल को भी बंदियों ने हंगामा किया था। कई बंदियों ने धरना तक दिया। तब जेल प्रशासन ने समझाइश कर उन्हें मना लिया। इस दौरान एक बंदी नाराज हो गया और उसने जेल प्रहरी शिवप्रताप के हाथ में ब्लैड से वार कर घायल कर दिया था। इस संबंध में बंदी के खिलाफ बीछवाल पुलिस थाने में मामला भी दर्ज कराया गया।

डकैती के मामले में भुगत रहा सजा

हरियाणा राज्य निवासी सतीश पुत्र रामनिवास भादंसं की धारा ३९५ में चार साल की सजा भुगत रहा है। बंदी को झुंझुनूं न्यायालय ने चार साल की सजा सुनाई है। वह पिछले साल ही बीकानेर केन्द्रीय कारागार में शिफ्ट हुआ था।

चार माह से बंद है बीड़ी
बीकानेर केन्द्रीय कारागार में पहले बंदियों को बीड़ी मुहैया कराई जा रही थी, लेकिन जेल महानिदेशक के आदेश के बाद बीड़ी देना बंद कर दिया गया।

----------------------------

बीड़ी की लत के चलते बंदी सतीश ने खुद को ही जख्मी कर लिया है। उसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

परमजीतसिंह सिद्धू, जेल अधीक्षक, बीकानेर केंद्रीय कारागार।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग