सबसे नशीला है यह पोस्त
सीआई सिल्ला ने बताया कि यह डोडा-पोस्त सबसे ज्यादा नशीला है। इसे चूरे में मिलाकर चार-पांच क्विंटल तक पोस्त तैयार कर बेचा जाता है। आरोपित लम्बे समय से डोडा-पोस्त की तस्करी में लिप्त था। श्रीगंगानगर पुलिस ने भी आरोपित के साधूवाली निवास पर छापेमारी की थी। सीआई विजेन्द्र सिल्ला के नेतृत्व में हवलदार भोलूराम बिश्नोई,सिपाही जयप्रकाश भाम्भू, सुधीर बिश्नोई, राकेश, शीशपाल की टीम ने कार्रवाई की।