4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑपरेशन थियेटर में निकला सांप, मचा हड़कम्प

पीबीएम अस्पताल की घटना, चिकित्सक और नर्सिंगकर्मी घबराए  
less than 1 minute read
Google source verification
Snake in Operation Theater

ऑपरेशन थियेटर में निकला सांप, मचा हड़कम्प

बीकानेर.संभाग की सबसे बड़ी पीबीएम अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में शुक्रवार को उस समय हड़कम्प मच गया, जब यहां सांप होने की सूचना नर्सिंग कर्मियों ने चिकित्सकों को दी। अफरा-तफरी एेसी मची कि यहां भर्ती गंभीर मरीज भी थियेटर से बाहर भाग छूटे। मजे की बात यह कि जिस स्ट्रेचर पर ऑपरेशन के लिए मरीज को लिटाया जाना था, उसी स्ट्रेचर के नीचे सांप छिपा हुआ था। सांप पकडऩे के लिए बुलाए मोहम्मद इकबाल ने कुछ ही समय में सांप को अपने काबू में कर लिया। पकड़ा गया सांप वाइपर प्रजाति का बताया जाता है।

इकबाल ने बताया कि उसे दोपहर करीब १२ बजे पीबीएम अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में सांप घुस गया है। उसे सूचना मिलते ही वह महज १० मिनट में ऑपरेशन थियेटर पहुंच गया। उसने बताया कि सांप को काबू करने में उसे मात्र दस-पन्द्रह मिनट लगे। सांप पकडऩे के बाद उसने सांप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।

पूर्व में पकड़े ८३५ सांप
युवा सर्व धर्म सेवाकर्ता संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने बताया कि अकेले पीबीएम अस्पताल से पूर्व में ८३५ सांप पकड़े जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि उसने बीकानेर शहर के विभिन्न स्थानों से १९३२ सांप पकड़े हैं, जिसमें ८२ गोयरे थे। इकबाल ने बताया कि पीबीएम में सांप निकलने के पीछे यहां बिखरी गंदगी अहम कारण है। उसने बताया कि पीबीएम अस्पताल में चूहों की भरमार के चलते यहां आए दिन सांप निकलने की घटनाएं सामने आती है। शुक्रवार को पकड़े गए सांप की सूचना के बाद ऑपरेशन थियेटर में डॉक्टर सलीम और अन्य स्टाफ ने इकबाल के कार्य को सराहा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग