21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Bikaner Murder: 24 घंटे में 2 हुई हत्या, बड़े बेटे ने कर दिया पिता का मर्डर, विवाद में दोस्त ने ही घोंटा गला

Rajasthan Crime: बीकानेर जिले में 24 घंटे के भीतर हत्या की 2 वारदातों से सनसनी फैल गई। जांगलू गांव में जमीन विवाद के चलते बड़े बेटे ने गंडासी से हमला कर पिता की हत्या कर दी और कोतवाली थाना क्षेत्र में दोस्त ने ही गला घोंटकर युवक की जान ले ली।
3 min read
Google source verification
Bikaner Murder Case

नोखापांचू सीएचसी में वृद्ध के शव को शिफ्ट कराकर परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत करते सीआई जांगिड़ का फोटो: पत्रिका

Son Killed Father In Bikaner: बीकानेर जिले में 24 घंटे में दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हत्या की वारदात हुई, जिससे सनसनी फैल गई। एक ओर पांचू थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के बीच कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। वहीं शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की उसके ही दोस्त द्वारा कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बड़े बेटे ने कर दिया पिता का मर्डर

बीकानेर के नोखा में जमीन के टुकड़े के लालच ने बेटे ने गंडासी से ताबड़तोड़ वार कर पिता की हत्या कर दी। वारदात पांचू थाना क्षेत्र के जांगलू गांव में हुई। जहां खेत के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। सप्ताहभर में नोखा क्षेत्र में हत्या की यह दूसरी वारदात है, जिसने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पारिवारिक विवादों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस के अनुसार जांगलू निवासी 55 वर्षीय गंगाबिशन बिश्नोई और उनके बड़े पुत्र राजाराम बिश्नोई (35) के बीच खेत के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सुबह खेत में दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर राजाराम ने गंडासी से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण गंगाबिशन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

सुबह खेत पहुंचते ही शुरू हुआ विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। छोटा पुत्र लालचंद बेंगलुरु में रहता है और बड़ा पुत्र राजाराम गांव में ही रहता है। चार-पांच दिन पहले पत्नी के पीहर जाने के बाद राजाराम खेत में जाकर रहने लगा था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे गंगाबिशन खेत पहुंचे तो राजाराम ने खेत को अपना बताते हुए विरोध किया। इसी बात पर विवाद बढ़ा और उसने गंडासी से हमला कर दिया।

भाई की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज

मृतक के भाई मुनीराम बिश्नोई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि राजाराम लंबे समय से खेत के बंटवारे और जमीन के स्वामित्व को लेकर अपने पिता से विवाद करता था। सोमवार को भी इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और उसने गंगाबिशन के सिर पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद जांगलू गांव में शोक और दहशत का माहौल है। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सप्ताहभर में नोखा क्षेत्र में दूसरी हत्या

बीकानेर के नोखा क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी हत्या की वारदात है। इससे पहले पंचारिया चौक में आपसी विवाद में भाई ने भाई की हत्या कर दी थी। लगातार हो रही हत्या की घटनाओं ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पारिवारिक विवादों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

दोस्तों के बीच मामूली कहासुनी बनी मौत की वजह

बीकानेर के कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल ने बताया कि लक्ष्मीनाथ घाटी के नीचे राव बीकाजी टेकरी के पास स्थित गुलजार बस्ती निवासी 35 वर्षीय शाबिर की हत्या हुई है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मंगलवर को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस संदर्भ में मृतक के भाई युनूस खान की रिपोर्ट पर आरोपी मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

यूं हुआ विवाद

साबिर व मोहम्मद हुसैन दोनों दोस्त है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे साबिर अपने दोस्त मोहम्मद हुसैन के घर पर आया था। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों झगड़ते हुए घर से बाहर आ गए। इस दरम्यान तैश में आकर मोहम्मद हुसैन ने गमछे से साबिर का गला घोंट दिया, जिससे वह निढाल होकर गिर पड़ा। इस पर आरोपी घबरा गया और मौके से फरार हो गया। तब वहां मौजूद लोग उसे टैक्सी में डालकर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने साबिर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी मोहम्म्द हुसैन उर्फ बाबू को हिरासत में ले लिया है। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वारदात की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।