6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय कारागार में हुई विशेष तलाशी तो सामने आयी ये चौंका देने वाली खबर

केन्द्रीय कारागार में पिछले दिनों चले तलाशी अभियान के दौरान पांच बंदियों के पास मोबाइल और सिम बरामद हुई।
2 min read
Google source verification

बीकानेर. केन्द्रीय कारागार में पिछले दिनों चले तलाशी अभियान के दौरान पांच बंदियों के पास मोबाइल और सिम बरामद हुई। इनके खिलाफ जेल प्रशासन ने बीछवाल थाने में मामला दर्ज करवाया है । बरामद सिम और मोबाइल फिलहाल जेल प्रशासन के कब्जे में है। बीछवाल थाना पुलिस के अनुसार आरोपित बंदी राजू, सुनील, पवन, भैराराम तथा प्रदीप ने मोबाइल और सिम कार्ड को अपने-अपने बैरकों में छिपा रखे थे। इसकी भनक लगने पर जेल प्रशासन ने बैरकों का आकस्मिक निरीक्षण किया ।

पहले भी मिल चुके हैं मोबाइल
केन्द्रीय कारागार में इससे पहले भी कई बार बंदियों के पास से मोबाइल और सिम कार्ड तलाशी के दौरान बरामद हो चुके हैं। जानकारों की मानें तो जेल में बंदी मोबाइल का उपयोग करके आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं। वे जेल में बैठे-बैठे अपने गुर्गों से संपर्क रखते हैं।

जांच में खुलेंगी परतें
सूत्रों की मानें तो जेल प्रशासन अपने स्तर पर भी तलाशी के दौरान बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की जांच करेगा, ताकि आरोपितों से संपर्क में रहने वाले लोगों का खुलासा किया जा सके। पुलिस प्रशासन भी आरोपितों से संपर्क में रहने वाले लोगों की जांच कर सकता है । बताया जाता है कि तलाशी अभियान को कार्यवाहक जेल अधीक्षक बंशी लाल सोनी के नेतृत्व में जेलर सुरेश कुमार ने अंजाम दिया। साथ में आरएसी एवं बॉर्डर होमगार्ड के जवान भी थे ।

छेड़छाड़ के आरोपित को भेजा जेल

नोखा. कस्बे के वार्ड २२ में छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरसात में भेज दिया गया । पुलिस के अनुसार आरोपित कन्हैया शर्मा पर वार्ड २२ की महिलाओं ने आरोप लगाया कि समाचारों के लिए रिकॉर्डिंग के बहाने आरोपित ने उनसे छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग