मंदिर हमारी विरासत, गाय दुर्दशा की शिकार
गाय एवं मंदिर के मुद्दे पर डूडी ने कहा कि मंदिर हमारी विरासत है। वहीं गोशालाओं में गायों की जो दुर्दशा हो रही है। सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है। कांग्रेस धर्म, जाति और मान्यताओं से ऊपर उठकर राजनीति कर रही है। भाजपा सरकार ने 18 हजार 500 राजीव गांधी विद्यालय बंद कर दिए। इससे हजारों युवक बेरोजगार हो गए। बिजली, पानी, चिकित्सा को लेकर प्रदेश में आम लोगों की हालत का बयान करने की जरूरत नहीं है। 15 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा भी सरकार ने पूरा नहीं किया।