अध्यक्ष डीपी पचीसिया के नेतृत्व में गुरुवार को मंडल प्रबंधक को बताया गया कि गाड़ी संख्या 12458 बीकानेर दिल्ली-सरायरोहिल्ला में 27 अक्टूबर को एसी कोच में चोरी हुई थी। इस दौरान यात्रा कर रहे एक व्यापारी का लैपटॉप, 2 मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नकदी आदि चोरी हो गए थे। वहीं एक महिला यात्री के बैग से नकदी चोरी हो गई। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रेन में अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग की है।