लाठी-सरियों से हमला कर युवक का हाथ तोड़ा
सदर थाना क्षेत्र के सांगलपुरा के पास मंगलवार रात तीन-चार व्यक्तियों ने एक युवक पर लाठी-सरियों से हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया। पीडि़त उपनिवेशन कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात को वह घर जा रहा था। तभी सांगलपुरा फांटे के पास दीपेन्द्रसिंह शेखावत, गौरवसिंह और जितेन्द्र सिंह सांखला उर्फ टकसा लाठी-सरिया लेकर आए और मारपीट करनी शुरू कर दी।