5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलयुगी बाप ने ढहाया कहर,एक साल के बेटे और तीन साल की बेटी को बेरहमी से पीटा

बीकानेर. एक साल के मासूम के बदन पर छड़ी और बेल्ट की मार के निशान, तीन साल की मासूम के पूरे बदन पर डंडे की मार के निशान। इन्हें देखकर पीबीएम अस्पताल में चिकित्सकीय स्टाफ से लेकर मरीज तक सन्न रह गए। बच्चों की मां ने रोते हुए जब बताया कि मासूमों पर कहर ढाने वाला और कोई नहीं, इनका सौतेला बाप ही है तो सब स्तब्ध हो गए। यह परिवार स्वरूपदेसर का है। नाल थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के बयान लेकर पति के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
2 min read
Google source verification
Step father beat children

Step father beat children


जयप्रकाश गहलोत
बीकानेर. एक साल के मासूम के बदन पर छड़ी और बेल्ट की मार के निशान, तीन साल की मासूम के पूरे बदन पर डंडे की मार के निशान। इन्हें देखकर पीबीएम अस्पताल में चिकित्सकीय स्टाफ से लेकर मरीज तक सन्न रह गए। बच्चों की मां ने रोते हुए जब बताया कि मासूमों पर कहर ढाने वाला और कोई नहीं, इनका सौतेला बाप ही है तो सब स्तब्ध हो गए। यह परिवार स्वरूपदेसर का है। नाल थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के बयान लेकर पति के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार आरोपी श्यामलाल नायक नशेड़ी है। ग्यारह महीने पहले महिला पाना देवी के पति की मौत हो गई। करीब एक महीने पहले स्वरूपदेसर के श्यामलाल नायक के साथ पाना का दूसरा विवाह हुआ था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति श्यामलाल शराब पीकर उससे मारपीट करता है। सोमवार को जब वह मजदूरी कर लौटी तो पति ने नशे के लिए पैसे मांगे। उसने पैसे देने से मना किया तो उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह अचेत हो गई। बाद में श्यामलाल ने उसके एक साल के बेटे और तीन साल की बेटी को बेल्ट और डंडे से मारा। बच्चे और उनकी मां पाना देवी की कमर, पैर और मुंह पर चोटों के निशाने है। रातभर दर्द से कराहने के बाद पानादेवी सुबह बच्चों का उपचार कराने पीबीएम अस्पताल पहुंची। यहां १०४ सेवा की एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने मदद कर अस्पताल में भर्ती कराया।

बेहोश होने तक पीटता रहा
महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात को पति श्यामलाल उसे और दोनों बच्चों को तब तक पीटता रहा, जब तक की वे बेहोश नहीं हो गए। एक वर्षीय बेटे की नाक पर गंभीर चोटें आई, जबकि तीन साल की बेटी के पूरे शरीर पर जख्म हैं।

मदद को आगे आए
पानादेवी और बच्चों की हालत देख अस्पताल में एम्बुलेंस चालक छैलूसिंह, रामा ओड, मदन राणा व दानेश भाटी मदद के लिए आए। उन्होंने पहले पीबीएम पुलिस चौकी में सूचना दी, फिर उपचार के लिए शिशु अस्पताल लेकर गए। वहां से मां और बच्चों को ट्रोमा सेंटर भेज दिया गया।

म्हारे टाबरां ने मार देतो...
पुलिस के समक्ष पानादेवी बिलख-बिलख कर रोने लगी। वह बोली काल(कल) तो श्यामिये में काळ बड़ ग्यो हो बो म्हारे
टाबरां ने मार देतो। ऐसा कहते हुए बच्चों का इलाज कराने की गुहार करने लगी।

आरोपित पिता गिरफ्तार
'पीबीएम अस्पताल चौकी से बच्चों के साथ मारपीट की सूचना मिली। पुलिस टीम को स्वरूपदेसर गांव भेजा गया, जहां श्यामलाल से पूछताछ की तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीडि़ता के बयान होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धरम पूनिया, सीआई, नाल

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग