2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो कॉलेजों में एबीवीपी, बाकी में मचा घमासान

छात्रसंघ चुनाव के नामांकन वापसी के साथ ही तीन विश्वविद्यालयों सहित सभी कॉलेजों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई।

3 min read
Google source verification
student election

student election

बीकानेर. छात्रसंघ चुनाव के नामांकन वापसी के साथ ही सोमवार को तीन विश्वविद्यालयों सहित सभी कॉलेजों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई। अब कहीं सीधा तो कहीं त्रिकोणीय मुकाबला होगा। नाम वापसी के बाद जैन कन्या कॉलेज और राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में एबीवीपी का पैनल निर्विरोध रहा है। महाराजा गंगासिंह विवि के अधीन बीकानेर जिले में ६१ कॉलेजों में से ५० से अधिक कॉलेजों में अब चुनावी घमासान होगा। हालांकि बीकानेर संभाग में विवि के अधीन ३९७ कॉलेज हैं। इनमें २८ सरकारी और ३६९ निजी कॉलेजों में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

नामांकन वापसी बाद मैदान में रहे प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए जोर अजमाइश शुरू कर दी है। कई कॉलेजों में छात्रसंगठनों ने जोड़तोड़ शुरू कर दिया है। उन्होंने नाम वापस लेने के बाद बचे प्रत्याशियों को समर्थन देना भी तया किया है। कुछ कॉलेजों में कई उम्मीदवारों का नामांकन भी निरस्त हआ है। जैन कन्या कॉलेज में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद छात्रों ने नारेबाजी कर रैली निकाली। इस महाविद्यालय में एबीवीपी का लगातार तीसरी बार अध्यक्ष रहा है। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ट्विंकल सोनी, सुमन, नव्या सक्सेना, विभा सेठिया, कौशल्या कुम्हार, आरती सेठिया आदि
शामिल थे।

पर्चा खारिज होने पर हंगामा
बिन्नाणी कॉलेज में अध्यक्ष पद प्रत्याशी पारूल व्यास का नामांकन खारिज होने पर उनके समर्थकों और परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने कॉलेज प्रशासन की शिकायत नयाशहर थाने में कर दी। वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि बिन्नाणी कॉलेज में अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों के नामांकन खारिज कर दिया है। प्रत्याशी प्रियंका चौधरी के एबीएसटी विषय में बैक था। वहीं पारुल व्यास के कागजात पूरे नहीं थे और फॉर्म भी गलत भरा हुआ था। सभी जगह अपना नाम लिखा हुआ था। उधर, जैन पीजी कॉलेज में भी पर्चा खारिज होने पर छात्रों ने हंगामा किया।

देर रात फाइनल, घोषणा सुबह
एमजीएस विवि अध्यक्ष पद के लिए रविवार को दिनभर मंथन चलता रहा। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक एबीवीपी का टिकट लेने के लिए जोड़तोड करते रहे। हालांकि देर रात को अध्यक्ष पद के लिए नाम फाइनल हो गया, लेकिन सकी घोषणा सोमवार सुबह की गई।

निर्दलीय को समर्थन
महाराजा गंगासिंह विवि अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रवण जाखड़ ने सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी सीमा राजपुरोहित को समर्थन दिया। अब विवि में दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा।

बागी प्रत्याशियों की बैठक शुरू
शहर के विवि और महाविद्यालयों में नाराज प्रत्याशी अपने ही छात्रसंगठनों के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार हैं। वे अन्य प्रत्याशियों को साथ जोड़कर अपने छात्रसंगठन के साथ दूसरे को भी हराने की बात कर रहे हैं। इसके लिए सोमवार शाम बागी प्रत्याशियों की बैठकें शुरू हो गई। बागी प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि वे कई साल से संगठन में कार्य कर रहे हैं, लेकिन पैसे नहीं होने से बाहरी छात्र को प्रत्याशी बनाया जा रहा है।


ये रहे निर्विरोध

जैन कन्या महाविद्यालय
अध्यक्ष : मानसी चांडक
उपाध्यक्ष : पूर्वा भार्गव
महासचिव : मनीतोष गहलोत
संयुक्त सचिव : भूमिका तनेजा
(सभी एबीवीपी के)
राजकीय आचार्य संस्कृत कॉलेज
अध्यक्ष : बजरंगलाल पांडिया
संयुक्त सचिव : रेणु गौड़ (एबीवीपी)
राजकीय कॉलेज
ऑफ नर्सिंग
अध्यक्ष : रामलखन बिडियासर
उपाध्यक्ष : नरेश
महासचिव : दिनेश पंचाल
संयुक्त सचिव : राजेन्द्र सैनी
(सभी एबीवीपी के)
बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय
उपाध्यक्ष : कंचन स्वामी।
महासचिव : दिव्या गहलोत।


ये प्रत्याशी रहे मैदान में

राजकीय डूंगर महाविद्यालय (९,६५२)
अध्यक्ष : बाबूलाल सींवर (एबीवीपी), पूनमचंद घिंटाला, विजयपाल सारण, अनिल बारूपाल (एसएफ आई), रामनिवास (एनएसयूआई), निकिता बाना।
उपाध्यक्ष : राजेन्द्रसिंह (एबीवीपी), भंवरलाल जाट, दिलीपकुमार, सोनम कुमारी (एसएफ आई), अशोक कुमार खोड़ (एनएसयूआई)।
महासचिव : हिमांशु गुप्ता (एबीवीपी), मुकेश पूनियां, बाबूलाल जाट, महावीर (एनएसयूआई)।
संयुक्त सचिव : दिनेशकुमार विश्नोई (एसएफ आई), सुरेश कुमार, रामस्वरूप (एबीवीपी), राजुराम गोदारा (एनएसयूआई)।
महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय (३,९१२)
अध्यक्ष : धनेश्वरी तंवर (एनएसयूआई), सरिता तर्ड (एबीवीपी)।
उपाध्यक्ष : खुशी पारीक (एबीवीपी), सुनीता (एनएसयूआई)।
महासचिव : डिंपल कंवर (एबीवीपी), नीलम तंवर।
संयुक्त सचिव : प्रीति आसदेव निर्विरोध।
वेटरनरी विश्वविद्यालय (१,६०६)
अध्यक्ष : अंकित कुमार पांडे (नवानियां) व दिनेश कुमार पूनियां (बीकानेर)
उपाध्यक्ष : किशन बुनकर (नवानियां), निर्मल कुमार मीना (जयपुर) और राजेन्द्र प्रसाद (जयपुर)।
महासचिव : महेन्द्र सिरवी (बीकानेर) व राहुल कुमार मीना (नवानियां)।
संयुक्त सचिव : मोहम्मद इदरिश कुरेशी (नवानियां) और सुनील कुमार मीना (नवानियां)
बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज (१,०९९)
अध्यक्ष : समीर भाटी (एसएफ आई), शक्ति सिंह भाटी व राजाराम विश्नोई।
उपाध्यक्ष : पुनीत बिस्सा (एसएफ आई) व उत्तम जावा।
संयुक्त सचिव : गौस मोहम्मद (एसएफ आई) व प्रेमरतन सोनी।
महासचिव : विकास गहलोत।
महाराजा गंगासिंह विवि (८६१ मतदाता)
अध्यक्ष : सरजीत सिंह (एबीवीपी), प्रवीण कुमार, सीमा राजपुरोहित।
उपाध्यक्ष : राकेश शर्मा, नाहिदा कुरैशी (एबीवीपी), शिल्पा कुल्हरी, देवेन्द्रसिंह।
महासचिव : विष्णु सियाग, नेहा राजपुरोहित (एबीवीपी), मोहित सोलंकी।
संयुक्त सचि : इन्द्रसिंह सांखला, करणीदान पुरोहित (एबीवीपी)।
श्री जैन पीजी महाविद्यालय (४२५)
अध्यक्ष : गोपीकिशन गहलोत, राहुल मित्तल
उपाध्यक्ष : सुनील कुलरिया निर्विरोध।
महासचिव : मुकेश चौधरी निर्विरोध।
नेहरू शारदापीठ पीजी महाविद्यालय (४६०)
अध्यक्ष : त्रिलोक सिंह सांखला, मनोज कुमार, पेप सिंह व राकेश सियाग।
उपाध्यक्ष : अक्षय व्यास, सुरेश कुम्हार, शुभम हर्ष।
महासचिव : प्रकाश कुमार, बिशनाराम, राजबाबू भूटिया।
संयुक्त सचिव : गौतम छाजेड़, विवेक शर्मा, अशोक कुमार सोनी।
राजकीय विधि महाविद्यालय (४५०)
अध्यक्ष : महेन्द्र कुमार (एसएफ आई), सांवरलाल कूकणा, सुन्दरलाल (एबीवीपी)।
उपाध्यक्ष : देवकिशन प्रजापत (एबीवीपी) व शिवराम मेघवाल(एसएफ आई)।
महासचिव : मनीष जयपाल (एसएफ आई), मनोज शर्मा, सुषमा (एबीवीपी)।
संयुक्त सचिव : रिचा जाटव निर्विरोध।
वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर
अध्यक्ष : चंद्रपाल सिंह और लोकेन्द्र
उपाध्यक्ष : जीतेन्द्र कुमार बगड़ा और रामकिशोर
संयुक्त सचिव : अभय कुमार मीना और बाबूलाल जाट
महासचिव: हितेश कुमार
कृषि विवि (६३२)
कक्षा प्रतिनिधि के लिए ५३ उम्मीदवार है।