
student union election 2018
बीकानेर. छात्रसंघ चुनाव मतदान के दस दिन बाद मंगलवार को दो विश्वविद्यालय, ७ कॉलेजों के छात्रसंघ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों से खुलेगा। यह मतगणना सुबह ११ बजे से शुरू होगी। इसके लिए विवि व कॉलेजों में तैयारियां पूरी कर ली गई। विवि, कॉलेजों में सुबह १० बजे तक प्रत्याशी, एजेंट को प्रवेश दिया जाएगा। कई दिनों से एनएसयूआई, एबीवीपी, एसएफआई के छात्र-संगठनों के कार्यकर्ता काफी बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे है। इनके कार्यकर्ता सोशलमीडिया के माध्यम से जीत के दावा कर रहे है।
पोस्टर वॉर बनाकर त्रिकोणीय टक्कर व कई कॉलेजों में आमने-सामने की टक्कर बता रहे है। सभी कॉलेज, विवि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव पद के नतीजे घोषित होंगे। छात्रसंघ चुनाव के मतदान के बाद सभी कॉलेजों व विवि की मतपेटियां डूंगर कॉलेज के स्ट्रॉंग रूम में रखी गई थी। इसके बाद मंगलवार को सुबह सभी कॉलेज व विवि पदाधिकारी मतपेटियों को ले जाकर अपनी-अपनी कॉलेज व विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मतपेटियां खोलकर मतगणना करेंगे।
कम मतदान से छात्र संगठनों की उड़ी नींद
चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ी हुई। जहां एनएसयूआई के लिए पिछले साल की सफ लता को बनाए रखना चुनौती है। वहीं एबीवीपी भी परचम लहराने को बेताब है। शहर के सबसे बड़ेे राजकीय डूंगर महाविद्यालय में कम मतदान ने दोनों छात्र संगठनों की नींद उड़ा दी है।
शिक्षण कार्य स्थगित
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों में मतगणना को लेकर मंगलवार को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। विद्यार्थियों से संबंधित अन्य कार्य सम्पादित नहीं किया जाएंगे।
यह रहा मतदान प्रतिशत
महाराजा गंगासिंह विवि
मतदाता मतदान प्रतिशत
८४२ ६४३ ७६.३६
वेटरनरी विवि
१,६०६ १,२७७ ७९.५१
राजकीय डूंगर महाविद्यालय
९,६५२ ४,२९१ ४४
एमएस कन्या महाविद्यालय
३,९१२ १,५२५ ३८.९८
राजकीय विधि महाविद्यालय
४५० २९५ ६५.५५
नेहरू शारदा पीठ पीजी कॉलेज
४६० ३३० ७१.७३
जैन स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज
४२५ २७९ ६५.६५
बीजेएस रामपुरिया महाविद्यालय
१,०९९ ७२२ ६७.५३
वेटरनरी कॉलेज बीकानेर
५१६ ४२० ८१.३९
Published on:
11 Sept 2018 07:45 am
