4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीज की तैयारी : पार्कों में लग रहे झूले, सजने-संवरने के लिए पार्लरों में बुकिंग

भाद्रपद की तृतीया को मनाए जाने वाले बड़ी तीज पर्व की तैयारियां शहर में शुरू हो गई हैं। घर-घर में चावल, चणा व गेहूं के चूण से सातु बनाए जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Teej Festival 2018

Teej Festival 2018

बीकानेर. भाद्रपद की तृतीया को मनाए जाने वाले बड़ी तीज पर्व की तैयारियां शहर में शुरू हो गई हैं। घर-घर में चावल, चणा व गेहूं के चूण से सातु बनाए जा रहे हैं। बाजारों में भी इसकी बिक्री चल रही है। महिलाएं इस दिन अखण्ड सुहाग की कामना को लेकर व्रत-पूजन करती हैं। झूलने की रस्म के तहत घरों, बगीचियों, पार्कों आदि स्थानों पर झूले लगने शुरू हो गए हैं। यहां तक कि सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर में बुकिंग भी करा दी गई है।

महिलाएं कजली और चन्द्रमा के पूजन-अघ्र्य देने की तैयारी कर रही हैं। भाद्रपद मास की द्वितीया को धमोळी और तृतीया को बड़ी तीज पर्व मनाया जाएगा। बड़ी तीज के लिए बाजारों में आभूषण, वस्त्र, सुहाग सामग्री आदि की खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर में बुकिंग भी करा रही हैं। हाथों पर कलात्मक मेहन्दी रचाने के लिए भी बुकिंग हो रही है।

आछरी में मनपसंद वस्तुएं
बड़ी तीज पर आछरी देने की विशेष मान्यता है। आछरी में महिलाएं मिठाई के साथ फल, सब्जियां, सुहाग सामग्री, खाटा-सुपारी, धोती, पान, इत्र, आभूषण, सौन्दर्य प्रसाधान सामान, साड़ी, सातु आदि बहन-बेटियों के ससुराल भेजती हैं। महिलाएं खुद आछरी की तैयारी करती हैं। आछरी को लेकर भी बाजारों में विशेष खरीदारी की जा रही है।

धमोळी के लिए लग रही दुकानें
बड़ी तीज से एक दिन पहले धमोळी पर्व मनाया जाएगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर नमकीन की दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। मिठाइयों की दुकानों में भी धमोळी को लेकर विशेष स्टॉक तैयार किया जा रहा है। इस दिन कचौरी, समोसा, नमकीन आदि की अधिक बिक्री होती है। वहीं फलों की मांग को देखते हुए शहर में अनार, अमरूद, नाशपाति, केला आदि की बड़ी मात्रा में बिक्री शुरू हो गई है।

बढ़ाया स्टाफ, चल रही बुकिंग
ब्यूटीशियन आरती आचार्य ने बताया कि महिलां सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर में करवा रही है। महिलाओं की संख्या को देखते हुए दो-तीन दिनों के लिए स्टाफ भी बढ़ाया गया है। कम खर्चा होने की भी व्यवस्था की गई है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग