4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षा बंधन से होगा तीज-त्योहारों का आगाज

रक्षा बंधन के साथ ही तीज-त्योहारों का आगाज होगा। शहर में इनकी तैयारियां शुरू हो गई है। इसी माह के अंतिम सप्ताह में तीज-त्योहारों की बहार रहेगी।
2 min read
Google source verification
Teej Festival

Teej Festival

बीकानेर. रक्षा बंधन के साथ ही तीज-त्योहारों का आगाज होगा। शहर में इनकी तैयारियां शुरू हो गई है। इसी माह के अंतिम सप्ताह में तीज-त्योहारों की बहार रहेगी। इसमें रखा बंधन, धमोळी, बड़ी तीज, उभ छठ का पर्व मनाया जाएगा। अगले माह के पहले सप्ताह में ही कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसके बाद गणेश चतुर्थी फिर शुरू होगी मेलों की धूम। इसमें पूनरासर, सियाणा भैरव, रामदेवरा, आशापुरा, कोणमदेसर भैरुंजी सहित कई स्थानों पर मेले भरेंगे। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी। शहर में लोग अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।

बाजारों में रौनक
राखी त्योहार २६ अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में बाजारों में रौनक परवान पर है। शहर में कई स्थानों पर राखियों की स्थायी व अस्थायी दुकानें सज गई है। जहां पर लोगों को जमावड़ा है। सभी प्रमुख बाजार इन दिनों राखियों से अटे हैं। वहीं ती सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के वस्त्र, शृंगार सामग्री से भी बाजार अट गए हैं।

मुक्तिनाथ महादेव का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू, पूजन अनुष्ठान हुए
बीकानेर. ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के तत्वावधान में नत्थूसर गेट बाहर स्थित नवनिर्मित मुक्तिनाथ महादेव मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह मंगलवार से शुरू हुआ। पहले दिन पंडित जुगलकिशोर ओझा के आचार्यत्व में प्रायश्चित कर्म, जल यात्रा, मण्डप प्रवेश, गणेश पूजन के अनुष्ठान हुए। प्रतिमाओं का जलाधिवास किया गया। इस मौके पर सोमगिरि महाराज ने कहा कि ईश्वर की आराधना से पूर्व ईश्वर को समझने की जरूरत है, संकल्प के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

कुलपति प्रोफेसर भगीरथ सिंह बिजराणियां ने कहा कि भगवान शिव के समग्र परिवार में देव-दानव सभी सम्मिलित थे। आयोजन को लेकर प्रन्यास के उपाध्यक्ष अरविन्द मिढ्ढा, राजेश चूरा, चतुर्भूज व्यास, कुलदीप शर्मा, मोहन सुराना, पार्षद शिवकुमार रंगा ने विचार रखे। तोलाराम पेडि़वाल, हीरालाल हर्ष एवं राजेन्द्र जोशी ने बताया कि बुधवार को सुबह सवा नौ बजे से पूजन-अनुष्ठान शुरू होंगे। गुरुवार को सुबह सवा नौ बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।

गुरु करवाते हैं ईश्वर से साक्षात्कार: कमला कॉलोनी स्थित खैरपुर भवन में मंगलवार को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से शिव कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साध्वी गौरी भारती ने कहा कि जब तक मनुष्य के जीवन में किसी ब्रह्मज्ञानी तत्ववेता गुरु का पदार्पण नहीं होता, तब तक ईश्वर का साक्षात्कार नहीं होता। गुरु की तुलना शिव से भी की गई है। स्वामी चंद्रशेखर ने बताया कि शिव कथा का आयोजन 24 अगस्त तक चलेगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग