1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : अब जिले के मरीजों को मिलने लगा Telemedicine से उपचार, पढ़ें पूरी खबर

टेली मेडिसिन सेवा का अब पूरी तरह मरीजों को फायदा मिलने लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 14 May 2018, 1:35 PM IST

Telemedicine service

Telemedicine service

बीकानेर . छह महीने पहले शुरू हुई टेली मेडिसिन सेवा का अब पूरी तरह मरीजों को फायदा मिलने लगा है।
योजना के तहत जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खाजूवाला व लूणकरनसर में टेली मेडिसिन कक्ष स्थापित होने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की ऑनलाइन सेवा मिलने लगी है। शुरुआती में इस सेवा से जहां गिने-चुने मरीजों को उपचार मिला, वहीं पिछले पांच माह में ९१५ मरीजों को सुविधा का लाभ मिला।

राष्ट्रीय मिशन के तहत बने टेली मेडिसिन कक्ष में मरीज को उसी समय जयपुर में बैठे सुपरस्पेशिलिस्ट चिकित्सक का ऑनलाइन परामर्श मिलता है। प्रदेश में टेलीमेडिसिन की सुविधा छह महीने पहले शुरू की गई। वर्तमान में सीएचसी खाजूवाला, लूणकरणसर व जिला चिकित्सालय में यह सेवा चालू है। सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि सीएचसी खाजूवाला में अब तक २३०, लूणकरणसर में २१० और जिला अस्पताल में अब तक ४७५ मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।

दिन व समय निर्धारत
डीपीएम सुशील कुमार ने बताया कि सेेन्ट्रल साइट पर निर्धारित समयानुसार विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ व जनरल फिजिशियन की सेवाएं सुलभ हैं।

सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक ऑर्थोपेडिशियन सेवाएं प्रत्येक सोमवार को, स्किन एवं वीडी सेवाएं सोमवार व बुधवार को, गैस्ट्रोएन्ट्रोलॉजिस्ट व ऑन्कोलॉजिस्ट मंगलवार को, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट बुधवार को, कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं गुरुवार व शनिवार को, पीएमआर गुरुवार को, नेफ्रोलॉजिस्ट व न्यूरोलॉजिस्ट शुक्रवार को तथा यूरोलॉजिस्ट विशेषज्ञों की सेवायें शनिवार को उपलब्ध हैं।

यूं मिलता है परामर्श
जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया कि चिकित्सक मरीज के उपचार के दौरान यदि विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवा महसूस करता है तो उसे टेली मेडिसिन कक्ष में भेज दिया जाता है। कक्ष में नर्सिंग स्टाफ की ओर से मरीज की समस्त जांच रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज कर विशेषज्ञ से सलाह के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कराई जाती है। जांचें आदि देखने के बाद चिकित्सक दवाओं संबंधी राय ऑनलाइन देते हैं।

प्रदेशभर में सेवा केन्द्र
प्रदेशभर के ३० जिला अस्पताल, १७ सब-डिवीजन अस्पताल, ४ सैटेलाइट अस्पताल एवं ४९ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टेली मेडिसिन सेवा संचालित है। परियोजना में चिकित्सा संस्थानों को महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जयपुर स्थित सेंट्रल सर्वर से जोड़कर विशेषज्ञ की सेवाएं दी जा रही है। प्रदेश में सेवा ग्लोकल हेल्थ-केयर सिस्टम प्रा. लि. कोलकता द्वारा दी जा रही है। टेली मेडिसिन सुविधा के लिए उपकरण-सॉफ्टवेयर स्थापित कर स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है।