4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दी से शाम तक धूजणी, अलाव का सहारे लेने लगे शहरवासी

बीकानेर. सर्दी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। अब सुबह व शाम को सर्दी हांडकांपने वाली लगने लगी है।
less than 1 minute read
Google source verification
Temperature drop

सर्दी से शाम तक धूजणी, अलाव का सहारे लेने लगे शहरवासी

बीकानेर. सर्दी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। अब सुबह व शाम को सर्दी हांडकांपने वाली लगने लगी है। उत्तरी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में लगातार गिरावट होगी। सुबह जहां सर्दी कंपकंपा रही है, तो लोग अलाव ताप कर सर्दी से निजात पा रहे हैं। शहर और इसके आसपास के इलाके में गुरुवार को दिन की शुरुआत जहां हल्के कोहरे से हुई।

सुबह ११ बजे तक सूरज निकलने के बाद भी हवा में सर्दी रही। दोपहर में सूरज की चटक धूप से लोग घरों से बाहर निकले। तेज सर्दी के कारण बच्चे गुरुवार को सुबह देर तक घरों में दुबके रहे। दिन में धूप खिलने के बाद लोग सड़कों पर नजर आए। अलसुबह से ही लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए तो दोपहर में लोगों को तेज धूप के चलते गर्म कपड़े असहज महसूस हुए। शाम होते-होते सर्दी का दौर फिर से शुरू हो गया। शहर में जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। अधिकतम तापमान २२.७ डिग्री व न्यूनतम तापमान ७.५ डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग