राजस्थान के बीकानेर में बारह साल पहले रोडवेज ने मिनी बसों को चलाने का प्रयोग किया, लेकिन उसे बाद में बंद कर दिया गया। अब एक फिर रोडवेज 22 सीटों वाली मिनी बसों को ग्रामीण रूटों पर चलाने की तैयारी में है। बीकानेर आगार ने दस मिनी रोडवेज बस चलाने के लिए 22 रूटों को चिह्नित किया है। सरकार प्रदेश में 365 मिनी बसों को ठेके पर ले रही है। इनमें से दस बसें बीकानेर को मिलेंगी।