4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने ही ट्रक की चपेट में आने से चालक घायल

पेचकस से ट्रक स्टार्ट करने पर हुआ हादसा
less than 1 minute read
Google source verification
The driver injured by coming in the grip of his own truck

अपने ही ट्रक की चपेट में आने से चालक घायल

लूणकरनसर. राष्ट्रीय राजमार्ग-१५ पर पिंकसिटी कॉलोनी के समीप गुरुवार दोपहर एक ट्रक चालक लापरवाही से अपने ही ट्रक के नीचे आने से गंभीर घायल हो गया। उसे बीकानेर रेफर किया गया।जानकारी के मुताबिक श्रीगंगानगर के मांजूबास निवासी बबलू (२५) पुत्र जसवंत गुरुवार को बजरी से भरा ट्रक श्रीगंगानगर की तरफ लेकर जा रहा था। दोपहर करीब १.३० बजे सड़क के किनारे खड़ा कर खाना खाकर वापस स्टार्ट किया लेकिन ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। इस पर ट्रक चालक बबलू ने पेचकस से चालू करने पर अचानक ट्रक आगे चल पड़ा। इससे ट्रक का टायर एक पैर के ऊपर से निकल गया गया। दुर्घटना के बाद घायल चालक को लूणकरनसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती करवाया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल
छत्तरगढ़. अज्ञात पिकअप गाड़ी की टक्कर से घायल मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएस अस्पताल में रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार लालचंद जाट निवासी राजासर भाटियान का पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि बुधवार रात दो बजे लालचंद जाट घायल व्यवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। इस पर समाजसेवी बाबूलाल मेघवाल ने ग्रामीणों की सहायता से गांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से घायल को पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग