4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, ये शातिर चोर हुआ गिरफ्तार

पांचू क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । पांचू पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच बाइक भी बरामद की है ।
2 min read
Google source verification
theft accused arrested

theft accused arrested

नोखा/पांचू . पांचू क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । पांचू पुलिस ने रविवार को एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच बाइक भी बरामद की है । पांचू थानाधिकारी कन्हैया लाल प्रजापत ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर एसपी सवाई सिंह गोदारा व एएसपी ग्रामीण डॉ.लालचंद क़ायल के निर्देश पर डीएसपी संजना सैनी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई थी ।

टीम ने काफी प्रयास के बाद बाइक चोरी के आरोपी जयसिंहदेसर मगरा निवासी सुनील बिश्नोई को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने उसके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं । पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है । पुलिस को आरोपी से बाइक चोरी की अन्य वारदातों के खुलने की संभावना है ।

तीन दिन पहले सेंगाल धोरे से चुराई थी बाइक
थानाधिकारी प्रजापत ने बताया कि बीकानेर के चिराग होटल के पास रहने वाले विक्रमसिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह और उसका भाई तेजप्रताप बीकानेर से बाइक लेकर सेंगाल धोरे में शिवजी के दर्शन करने आये थे । उन्होंने बाइक मंदिर के बाहर खड़ी कर के दर्शन करने अंदर चले गए ।

जब वापस लौट कर आये तो बाइक गायब मिली इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरू की तो रविवार को बाइक चोर सुनील बिश्नोई पुलिस के हत्थे चढ़ गया । पुलिस पूछताछ में आरोपी सुनील ने इस बाइक को चोरी करना कुबूल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चुराई बाइक बरामद की। साथ ही उसके कब्जे से चुराई चार अन्य बाइक भी ज़ब्त की। बाइक चोरी का पर्दाफाश करने वाली टीम में हैड कांस्टेबल टीकूराम व रामदेव, कांस्टेबल लिछमण राम, ओम प्रकाश, पुखराज आदि शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग