
साप्ताहिक राशिफल
मेष
(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
ज्येष्ठा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह अस्थिरता लिए हुए है। मानसिक बैचेनी तथा कार्य की असफलता परेशान करेगी। बुधवार से स्थिति पक्ष में बनेगी। व्यापारियों के लिए गुरुवार का दिन लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठवर्ग से नाराजगी होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में तेजी लाना होगा।
शुभ रंग : हल्का गुलाबी, हल्दी पीला
शुभ अंक : 1, 2 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : शीघ्रता में लिया गया निर्णय हानिप्रद हो सकता है।
वृष
(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
कार्य में बढ़ोतरी होगी। सोमवार तक विशेष लाभ की प्राप्ति का योग। मंगलवार से अस्थिरता। कोई भी विशेष भागीदारिता नुकसान दे सकती है। ध्यान रखें। व्यापारियों के लिए शुक्रवार का दिन खदान से जुड़े व्यवसाय के लिए लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में अनुकूलता। महिला तथा छात्रवर्ग को मेडिकल साइंस में सेवा के अवसर।
शुभ रंग : कत्थई, नींबू पीला
शुभ अंक : 4, 7 दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण
अनुकूल सलाह : समयानुसार कार्य योजना दीर्घकालीन लाभ देगी।
मिथुन
(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
कुछ विशेष निर्णय लाभ की स्थिति में आएंगे। सप्ताह मध्य तक कार्य की पुनरावृत्ति कर लें। रणनीति का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए संबंधित सौदे का लाभ शुक्रवार से दिखाई देगा। नौकरीपेशा में योग्यता का लाभ आर्थिक प्रगति के रूप में दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को ट्रांसपोर्टेशन मैनेजमेंट में सेवा के अवसर।
शुभ रंग : फिरोजी, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 2, 6 दिशा : नैऋत्य, पश्चिम
अनुकूल सलाह : संगठन तथा सहयोग का अनुपात लाभकारी रहेगा।
कर्क
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्य का प्रभार बढ़ेगा। कार्य की सफलता के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। थोड़ा सा फेरबदल स्वभाव में लाना होगा। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार परंपरागत व्यवसाय के लिए लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में कार्य भार बढऩे से बैचेनी का अनुभव होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को परिश्रम से लाभ अवश्य मिलेगा।
शुभ रंग : बैंगनी, लाल
शुभ अंक : 7, 8 दिशा : मध्यउत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : निवेश के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
निर्णय क्षमता में प्रगति होगी। वाणी की तटस्थता कार्य की पूर्णता में सहयोग करेगी। विधिवत प्रणाली सफलता देगी। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के साथ प्रतिष्ठा तथा पदोन्नति में लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को अद्र्धशासकीय तंत्र या नगरीय निकाय में सेवा के अवसर बनेंगे।
शुभ रंग : हल्का हरा, मैरून
शुभ अंक : 1, 7 दिशा : मध्यपूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : मित्रों का सहयोग लेते हुए लाभ के लिए प्रयास करें।
कन्या
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अलग-अलग व्यावसायिक योजनाओं का श्रीगणेश कर सकते हैं। लाभ के लिए विशेष लोगों का सहयोग अपेक्षित रहेगा। व्यापारियों के लिए कागज, प्लास्टिक व्यवसाय में लाभ के खास अवसर। नौकरीपेशा में वैदेशिक सेवा प्रबंधन का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट में सेवा के अवसर।
शुभ रंग : समुद्री हरा, पीला
शुभ अंक : 6, 9 दिशा : नैऋत्य, मध्यपश्चिम
अनुकूल सलाह : किए गए कार्याों की समीक्षा से सीखते हुए लाभ लें।
तुला
(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
किसी विशेष समस्या का समाधान होने से प्रसन्नता होगी। नए सिरे से जीवन को जीने का प्रयास करेंगे। कुछ मामलों में पुरानी आदतों को छोड़ेंगे। व्यापारियों के लिए चांदी से जुड़े क्षेत्र का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में पद वृद्धि से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को उड्डयन विभाग से संबंधित सेवा के अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग : खरबूजी पीला, गहरा हरा
शुभ अंक : 3, 5 दिशा : वायव्य, ईशान
अनुकूल सलाह : कार्य विस्तार करने के लिए आगे बढऩे से लाभ मिलने की संभावना है।
वृश्चिक
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
राशि पर चन्द्रमा का गोचर है। ऊर्जा से परिपूर्ण करेगा। शीघ्र अतिशीघ्र कार्य सम्पन्न करने का प्रयास करेंगे। पुराने धन की प्राप्ति भी संभव है। व्यापारियों के लिए क्षेत्रीय विकास में नए प्रयोग करने का समय रहेगा। नौकरीपेशा में प्रशासकीय पद की प्राप्ति। महिला, छात्रवर्ग को इलेक्ट्रो होम्योपैथी के क्षेत्र में सेवा अवसर।
शुभ रंग : नींबू पीला, तोतापरी हरा
शुभ अंक : 6, 7 दिशा : मध्यदक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : समयानुसार अवसरों का लाभ दीर्घकालिक रहेगा।
धनु
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
बारहवां चंद्रमा अशांति उत्पन्न करेगा। वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। सोमवार की शाम से स्थिति में अनुकूलता होने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। व्यापारियों के लिए बुध, गुरु व्यावसायिक लाभ के लिए बेहतर होंगे। नौकरीपेशा में बॉस वर्ग से विवाद की स्थिति। महिला, छात्रों को प्रयासों में परिवर्तन लाना होगा।
शुभ रंग : नीला, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 2, 9 दिशा : दक्षिण, पूर्व
अनुकूल सलाह : अधिक सोचने से नुकसान होगा। लाभ के लिए आगे बढ़ें।
मकर
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कार्य की सफलता आर्थिक पक्ष मजबूत करेगी। मित्रों का सहयोग समय पर मिलेगा। उधार का पैसा इस सप्ताह मिल सकता है। व्यापारियों के लिए कोयला, चारकोल से जुड़े क्षेत्र विशेष लाभ दे सकते हैं। नौकरीपेशा में अनुकूलता रहेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को कॉर्पोरेट इंजीनियरिंग में शासकीय और निजी अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग : गहरा गुलाबी, जामुनी
शुभ अंक : 3, 7 दिशा : मध्यउत्तर, दक्षिण
अनुकूल सलाह : कार्य योजना का समसामयिक विश्लेषण से लाभ।
कुंभ
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। सम्मान की प्राप्ति होगी। समयानुसार कार्य की पूर्णता हर्षित करेगी। परिजनों का सहयोग अपनापन देगा। व्यापारियों के लिए किए गए निवेश का लाभ इस समय मिलेगा प्रयास करें। नौकरीपेशा में इच्छित पद की प्राप्ति के योग। महिला तथा छात्रवर्ग को ग्राम पंचायत में शासकीय सेवा के अवसर।
शुभ रंग : गहरा नीला, हल्का हरा
शुभ अंक : 3, 8 दिशा : मध्यपूर्व, आग्नेय
अनुकूल सलाह : परिश्रम को तकनीकी अनुबंध से जोडऩे से लाभ।
मीन
(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नवम पंचम का चन्द्रमा सोमवार तक अस्थिरता रखेगा। मंगलवार से पारिवारिक योजना का विकास होगा। आर्थिक क्षेत्र में अनुकूलता तथा मांगलिक क्षेत्र में प्रयास के द्वारा सफलता योग ?ोग बनेगा। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्र लाभ देगा। महिला, छात्रों को वाणिज्यिक विपणन में अद्र्धशासकीय अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग : बादामी, सुनहरा
शुभ अंक : 4, 8 दिशा : पश्चिम, पूर्व
अनुकूल सलाह : अनुकूलता के लिए नीतिगत बदलाव करें।
Published on:
17 Dec 2017 08:45 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
