4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी में डूबने से चार की मौत, चचेरे भाई-बहन डूबे

कस्बे में शुक्रवार का दिन हादसों के नाम रहा। अलग-अलग जगह पानी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। कंवलीसर में गुरुवार देर शाम नाडी में नहाने उतरे दो चचेरे भाई-बहन डूब गए।
2 min read
Google source verification
Three accidents in Nokha area

Three accidents in Nokha area


बीकानेर.नोखा. कस्बे में शुक्रवार का दिन हादसों के नाम रहा। अलग-अलग जगह पानी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। कंवलीसर में गुरुवार देर शाम नाडी में नहाने उतरे दो चचेरे भाई-बहन डूब गए।

वहीं उत्तमामदेसर गांव में शुक्रवार सुबह घर में बने जलकुंड से पानी निकालते समय गिरने से एक शिक्षक की मौत हो गई। धुपालिया गांव के एक युवक का शव सरकारी स्कूल के जलहौद से बरामद हुआ। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुर्पुद किया।

नाडी में डूबे दो मासूम
जानकारी के अनुसार कंवलीसर के गुलाबसिंह राजपूत का बेटा गजूसिंह (१०) और उरजन सिंह की बेटी आरती (९) गुुरुवार शाम खेलने गए थे। तभी वे नाडी में नहाने चले गए। घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की तो दोनों चचेरे भाई-बहन के शव भ्याऊ नाडी में तैरते मिले। बाद में परिजनों व ग्रामीणों ने शव निकाले और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।

जलकुंड में गिरा शिक्षक
पुलिस के मुताबिक उत्तमामदेसर गांव के रामेश्वर लाल जाट ने रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई रामेश्वर लाल जाट (५५) शुक्रवार को नहाने के लिए घर में बने जलकुंड से पानी निकाल रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और कुंड में गिर गया। बाद में रामेश्वर को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रामेश्वर लाल झाड़ेली के राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल में शिक्षक थे।

युवक की संदिग्ध मौत
धुपालिया के छैलूसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुमेर सिंह (२०) गुरुवार सुबह ९:३० बजे गांव के ही कैलाश सिंह और हेमसिंह के साथ बाइक पर गया था। वह शाम तक घर नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान कैलाश सिंह आया और उसने बताया कि सुमेर सिंह चैनासर गांव के सरकारी स्कूल के जलहौद में मृत पड़ा है। कुछ लोगों ने बताया कि सुमेर सिंह व उसके दो साथियों में झगड़ा हुआ था। परिजन जलहौद के पास पहुंचे तो वहां खून के धब्बे दिखे और सुमेर का शव जलहौद में मिला। बाद में पुलिस ने शव बाहर निकलवाया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग