4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर : 47 देशों के टूर ऑपरेटर्स ऊंट देख रोमांचित

बीकानेर. 47 देशों के विभिन्न टूर ऑपरेटर्स शनिवार को बीकानेर आए।
less than 1 minute read
Google source verification
Tour operators from 47 countries are thrilled to see camels

बीकानेर : 47 देशों के टूर ऑपरेटर्स ऊंट देख रोमांचित

बीकानेर. 47 देशों के विभिन्न टूर ऑपरेटर्स शनिवार को बीकानेर आए। 57 टूर ऑपरेटर्स सुबह जूनागढ़ की एतिहासिक मीनाकारी को देखकर रोमांचित हुए। इसके बाद शाम को टूर ऑपरेटर्स ने जोधपुर बाइपास स्थित कैमल फार्म में ऊंटनी के दूध से बनी आइसक्रीम का स्वाद चखा। ये रविवार को सुबह वापस जयपुर की ओर रवाना होंगे। पर्यटन विभाग के सहायक अधिकारी पुष्पेन्द्रसिंह ने बताया कि टूर ऑपरेटर्स राजस्थान के पर्यटन स्थलों के लिए रवाना हुए हैं।

राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डॉ. आरके सांवल ने बताया कि इन ५७ टूर ऑपरेटर्स ने उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र का दौरा किया। उन्होंने वहां पर ऊंटों के रख-रखाव, उनकी नस्ल, दिनचर्या, खाना-पानी आदि के बारे में जानकारी ली। वहां ऊंटों की सवारी का मजा उठाया। बहुत से टूर ऑपरेटर्स ने इतने सारे ऊंटों को पहली बार एक साथ देखा तो वे रोमांचित हो उठे। उनका कहना था कि वे पहली बार इस प्रकार के केन्द्र में आए और ऊंटों के बारे में उपयोगी जानकारी मिली।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग