5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यटन पर्व शुरू, पहले दिन हैरिटेज वॉक

पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन पर्व शुरू किया है, जो 27 सितम्बर तक चलेगा। पर्व के तहत सोमवार को हैरिटेज वॉक आयोजित की गई।
2 min read
Google source verification
Tourism department

Tourism department

बीकानेर. पर्यटन विभाग द्वारा सोमवार को पर्यटन पर्व शुरू किया है, जो 27 सितम्बर तक चलेगा। पर्व के तहत सोमवार को हैरिटेज वॉक आयोजित की गई। जो रामपुरिया हवेली से आरंभ होकर बीकाजी की टेकरी पर समाप्त हुई। इसमें लेडी एल्गीन विद्यालय व न्यू एमआरएम विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वॉक में हैरिटेज हवेलियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ बीकाणा, अधिक पर्यटक, पधारो म्हारे देश, स्वच्छ भारत सहित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में मंगलाराम, रोबिले एवं असगर खां ने मसक वादन किया।

लोकायन संस्था के गोपाल सिंह, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोडा ने पर्यटन शिष्टाचार की जानकारी दी।
पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक किशनकुमार व पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि २५ को सुबह ९.३० से १०.३० बजे तक राजकीय माध्यमिक विद्यालय सादुलगंज में चित्रकारी प्रतियोगिता, सुबह ११.३० से १२.३० बजे तक राजकीय गंगा गर्वमेंट म्यूजियम में पर्यटक स्थल भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन होगा।

२६ सितंबर को दोपहर २.३० से ४.३० बजे तक जूनागढ़ फोर्ट में पर्यटकों का स्वागत एवं पर्यटन साहित्य वितरण तथा २७ सितंबर को सुबह १०.३० से १.३० बजे तक जूनागढ़ फोर्ट में विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों का पारम्परिक स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

हाइवे पर बने डिवाइडर, शुरू हो पुलिस चौकी

बीकानेर. नोखा रोड भीनासर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर बनवाने, स्पीडब्रेकर लगवाने की शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने जिला कलक्टर से मांग की गई है। सोमवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के बैनर तले, कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्टर को ज्ञापन सौंप बताया कि गंगाशहर व अन्य कॉलोनियों के आवागमन के लिए नोखा रोड भीनासर राष्ट्रीय राजमार्ग मुख्य सड़क है। उन्होंने मांग की है कि इस रोड पर डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए, पुलिस चौकी शुरूकी जाए। इस दौरान पार्षद नन्दलाल गहलोत, कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग उपाध्यक्ष कुम्भाराम, मैक्स नायक, मानाराम, भंवरलाल, रवि आदि शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग