17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर-ट्रॉली व मोटरसाइकिल की भिड़न्त, दो भाइयों समेत तीन की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर कंवरसेन लिफ्ट नहर की 264 आरडी पुलिया के समीप बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली व मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़न्त में बाइक पर सवार तीन जनों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई हैं तथा तीनों हरियासर गांव के पास ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे।
2 min read
Google source verification
ट्रैक्टर-ट्रॉली व मोटरसाइकिल की भिड़न्त, दो भाइयों समेत तीन की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली व मोटरसाइकिल की भिड़न्त, दो भाइयों समेत तीन की मौत

लूणकरनसर. ( बीकानेर ). राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर कंवरसेन लिफ्ट नहर की 264 आरडी पुलिया के समीप बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली व मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़न्त में बाइक पर सवार तीन जनों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई हैं तथा तीनों हरियासर गांव के पास ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे।


लूणकरनसर थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि राजमार्ग-62 पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे तीन जने मोटरसाइकिल पर सवार होकर लूणकरनसर से हरियासर की ओर जा रहे थे। इस दौरान कंवरसेन लिफ्ट नहर की पुलिया के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की मोटरसाइकिल से जोरदार भिड़न्त हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार पीलीबंगा के वार्ड 22 निवासी राजू (30) व श्योपत (40) पुत्र बृजलाल नायक तथा वार्ड 28 निवासी मदनलाल (44) पुत्र चौथूराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एम्बुलेंस से लूणकरनसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया तथा शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे
राजमार्ग-62 पर बुधवार को सड़क हादसे में तीनों मृतक हरियासर गांव के समीप एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे। बुधवार को अमावस्या के चलते छुट्टी होने पर मोटरसाइकिल से सामान लेने के लिए लूणकरनसर आए थे। वापस ईंट भट्टे पर लौटते समय यह हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतकों की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास करना पड़ा। तीनों मृतकों के पास किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं होने से काफी देर लगी। स्थानीय लोगों द्वारा पूछताछ करने पर ईंट भट्टों के मजदूर होने पर पता करवाया गया। इसके बाद मृतक मदनलाल की पहचान उसके बेटे द्वारा की गई। मृतक राजू व श्योपत दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं तथा इनकी पहचान इनके साथी मजदूर द्वारा की गई। इसके बाद पीलीबंगा में तीनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग