26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर: सवारियों से भरी वैन की ट्रक से ज़बरदस्त भिड़ंत- छह की मौत, बीच सड़क मचा कोहराम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
Truck Van collision in Bikaner Rajasthan, 4 died

बीकानेर।

राजस्थान में चुनावी हलचलों के बीच बुधवार सुबह-सुबह बीकानेर से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई। यहां एक ट्रक और वैन के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 4 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा श्रीडूंगरगढ़ में हुआ।

जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के धर्मास गांव के पास ट्रक और वैन की बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में से घायलों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि चार लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाकी के लोगों को घायल अवस्था में जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों को बाद में अस्पताल के डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी के सभी मृतक वैन की ही सवारियां थीं। हादसे में घायल को फ़ौरन अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने फिलहाल मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है और शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हादसे का वास्तविक कारण क्या रहा इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है।