6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: छब्बीस किलो डोडा-पोस्त के साथ दो जने गिरफ्तार

पुलिस ने तस्करी कर ला रहे करीब छब्बीस किलो डोडा-पोस्त बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया है तथा एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।
2 min read
Google source verification
doda post

doda post

छत्तरगढ़. पुलिस ने सोमवार को तस्करी कर ला रहे करीब छब्बीस किलो डोडा-पोस्त बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया है तथा एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। एसएचओ संदीप बिश्नोई ने बताया कि सोमवार सुबह छत्तरगढ-सूरतगढ़ सड़क पर आरडी 559 नहर पुलिया के पास एक मोटरसाइकिल को रोका। मोटरसाइकिल पर रखे प्लास्टिक के थैलों की तलाशी के दौरान इनमें 25 किलो 500 ग्राम डोडा-पोस्त का चूरा भरा मिला।

इस पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार अनूपगढ़ के समेजा कोठी निवासी सुखदेव सिंह एवं पतरोड़ा निवासी राजूसिंह को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास मिले पोस्त तथा मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई। दोनों आरोपितों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। नाकाबंदी दौरान हवलदार सुरेश बिश्नोई, सिपाही नरेंद्र सिंह, रीडर विनोद बिश्नोई, चालक दुर्गादत्त स्वामी आदि मौजूद थे।

सड़क हादसे में युवक घायल
महाजन. अरजनसर कस्बे के बस स्टैण्ड पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार राजमार्ग पर देर रात करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से अरजनसर में खाना बनाने का काम करने वाला एक नेपाली युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलने पर महाजन से 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। बाद में घायल को अरजनसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां उपचार नहीं मिलने के कारण घायल युवक को महाजन अस्पताल में भर्ती कराया गया। 108 के चालक पूनमचंद कूकणा ने बताया कि महाजन में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पीबीएम में रेफर कर दिया गया।

युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी की

जसरासर. मसूरी गांव में एक युवक ने खेजड़ी पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार गांव के केसराराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि वह गांव की पूर्वी रोही के खेत में परिवार के साथ रहता है। रविवार रात उसके पुत्र गिरधारी मेघवाल (२०) ने खेजड़ी पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नही थी। पुलिस ने नोखा के अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग