18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटी बेटी बिस्तर से गायब थी…लौटी तो पता चला दोनों बहनों से हो रहा था बलात्कार

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। चूंकि मामला नाबालिग लड़कियों से जुड़ा है, इसके सीओ सदर खुद मामले को देख रही हैं। दोनों बहनों का मेडिकल करवाया गया है।
2 min read
Google source verification
छोटी बेटी बिस्तर से गायब थी...लौटी तो पता चला दोनों बहनों से हो रहा था बलात्कार

छोटी बेटी बिस्तर से गायब थी...लौटी तो पता चला दोनों बहनों से हो रहा था बलात्कार

बीकानेर. नापासर थाना इलाके में दो दिन पहले दो सगी बहनों के साथ बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि एक युवक ने पहले बड़ी बहन को बहला-फुसला कर उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया और फोटो भी खींच लिए। फिर उसकी सगी छोटी बहन को भी अपने जाल में फांसा और उससे अपने दोस्त की पहचान करवा दी, जिससे दोस्त ने भी ठीक वही कुत्सित रास्ता अपनाया और पीड़िता की छोटी बहन से बलात्कार कर उसका वीडियो और फोटो खींच लिए। इसके बाद दोनों दोस्त जब चाहे उन्हीं वीडियो-फोटो के दम पर दोनों बहनों को जब-तब बुलाते और मौका देख कर उनके साथ बलात्कार करते। इतना ही नहीं, इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही पूरे परिवार को साफ कर देने की भी धमकी दे रहे थे। नतीजे में दोनों नाबालिग लड़कियां इतनी डर गईं कि उन्होंने घर पर भी कुछ नहीं बताया।

ऐसे पता चला घटना का

पुलिस ने दो सगी बहनों से बलात्कार के मामले में जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि दो पीडि़ताओं का मेडिकल कराया गया है। अब पीडि़ताओं के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जाने हैं। पुलिस को जांच में पता चला कि एक दिसंबर की रात को घर के सभी लोग कहीं गए हुए थे। ढाणी में छोटी बेटी व उसके दादा-दादी और लड़की का पिता मौजूद था। आधी रात को पिता की आंख खुली, तो छोटी बेटी ढाणी में नहीं थी। उसकी तलाश की। काफी देर बाद बेटी ढाणी में आई, तो उससे जब पूछताछ की, तो डरते-डरते उसने सारी बात बताई।

बेटी ने बताया कि एक आरोपी उसे बुलाकर बलात्कार करता है। उसने बताया कि इतना ही नहीं, उसकी बड़ी बहन भी इनके चक्कर में महीनों से बलात्कार का शिकार हो रही है। छोटी बेटी के मुताबिक, पहले बड़ी बहन दोनों आरोपियों में से एक के फेर में पड़ी और उसने उसके साथ बलात्कार किया और उसके वीडियो फोटो उतार लिए। उसके आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। फिर एक दिन उसे भी अपने एक दोस्त से मिलवाया, जिसने ठीक वही तरीका उसके साथ भी आजमाया। अब दोनों बहनें दोनों दोस्तों के चक्कर में ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रही हैं।

गांव में नहीं बनी बात, तो पहुंचे थाने

परिवादी ने बताया कि आरोपियों की आपराधिक हरकतों के बारे में गांव में बात की। गांव के बड़े-बुजुर्गों ने थाने जाने से रोक दिया और कहा कि गांव व परिवार की बदनामी होगी। इसलिए पंचायत में ही मामला सुलझा लेंगे। आरोपियों को अपराध की सजा देंगे। उसने देखा कि कई दिन बीत जाने के बाद भी पंचायत ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए अब पुलिस थाने में आकर मामला दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पीड़िताओं का मेडिकल करवाया है।

बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग