5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर में सनसनीखेज वारदात, दो युवकों की लाठी और सबल से वार कर दर्दनाक हत्या

जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के सागर गांव स्थित एक दूध डेयरी में आपसी रंजिश के चलते दो युवकों की लाठी व सबल से वार कर हत्या कर दी गई।
2 min read
Google source verification
Bikaner Murder

बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के सागर गांव स्थित एक दूध डेयरी में आपसी रंजिश के चलते दो युवकों की लाठी व सबल से वार कर हत्या कर दी गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर जेएनवीसी पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

जीएन बीसीसीआई गोविंद सिंह चारण ने बताया कि सागर गांव स्थित है फौजी देव दूध डेयरी में शनिवार रात को यहां काम करने वाले श्रमिक धीरज और महावीर की लाठी व लोहे के सबळ से वार कर हत्या कर दी गई ।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया । पुलिस को देर रात वारदात की सूचना मिली । सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा । पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है । आरोपी की तलाश की जा रही है।

झगड़े की वजह
सीआई ने बताया की झगड़े की प्रारंभिक वजह आपसी रंजिश सामने आ रही है बताया जा रहा है कि दो दिन पहले आरोपी और मृतकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी ।

इस बात की रंजिश को लेकर आरोपी उनसे ईष्या रखने लगा और शनिवार रात को जब धीरज व महावीर कमरे में सोने चले गए तो रात करीब 1:00 बजे नींद में सो रहे धीरज और महावीर पर लाठी व सब्बल से वार कर हत्या कर दी ।

वारदात के समय दो अन्य श्रमिक थे जो घबरा गए । आरोपी ने उन्हें भी धमकाया और बाद में कमरे को बाहर से बंद कर भाग गया। मजदूरों ने जैसे-तैसे पुलिस को और डेयरी संचालक को सूचना दी बाद में पुलिस मौके पर पहुंची।

अधिकारी पहुंचे मौके पर
वारदात की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, एएसपी पवन कुमार मीणा सहित पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुला कर नमूने सैंपल लिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग