जिला परिषद आयोजित करेगा कार्यक्रम
बीकानेर. जिला परिषद के सीईओ अजित सिंह राजावत ने बताया कि अभियान के तहत जिला परिषद द्वारा 14 अप्रेल को डॉ. आंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यशाला आयोजन, 18 अप्रेल को स्वच्छ भारत पर्व, 20 को उज्ज्वला दिवस, 24 को पंचायत राज दिवस, 28 को ग्राम शक्ति अभियान, 30 अप्रेल को आयुष्मान भारत दिवस, 2 मई को किसान कल्याण कार्यशाला व 5 मई को आजीविका कौशल विकास मेला आयोजित किया जाएगा।