script

गौरव यात्रा: जनसभाओं में कांग्रेस पर तीखे प्रहार, सीएम राजे ने कहा- 50 साल के राज में कुछ नहीं किया

locationबीकानेरPublished: Sep 06, 2018 08:37:16 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

cm raje
बीकानेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि महिलाओं का राज है तो यह दिखना भी चाहिए। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ कन्या के जन्म पर मदद की शुरुआत का सिलसिला आगे बढ़ाया है।

विपक्ष उनकी राजस्थान गौरव यात्रा रुकवाने के लिए अड़ंगे डाल रहा है। वे चाहें जितना जोर लगा लें, उनका हेलीकॉप्टर व रथ रुकने वाला नहीं है। कांग्रेस भले ही 50 साल राज में रही, लेकिन किसी ऐसे मुख्यमंत्री का नाम बता दीजिए जिसने इंदिरा गांधी नहर प्रणाली और वितरिकाओं को देखा भी हो।
मुख्यमंत्री ने राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान गुरुवार को बीकानेर जिले में मुकाम, आरडी 860, पूगल और लूणकरनसर में जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने राजस्थान गौरव यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत नोखा के मुकाम में गुरु जम्भेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। मुकाम में मुख्यमंत्री राज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष में जितना जोर है, लगा ले।
प्रदेश में 36 कौम का बड़ा परिवार है। सबसे मिलने जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मां होने के नाते सबको साथ लेकर चल रही हूं।

श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू तहसील के आरडी 860 पर आयोजित सभा मे मुख्यमंत्री केवल पुरानी घोषणाओं का पिटारा खोलती रही। सभा मे देवीसिंह भाटी ने श्रीकोलायत में कॉलेज खोलने की बात कही, जिस पर मुख्यमंत्री ने वहां कॉलेज की घोषणा कर दी। सभा में मुख्यमंत्री ने पिछल कांग्रेस सरकार पर विकास नहीं करवाने का आरोप लगाया और कहा कि हमने काम करवाए हैं, इसलिए मंच पर आते हैं।
पूगल में जनसभा में मुख्यमंत्री राजे ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि खाजूवाला क्षेत्र में 5 हजार लोगों को उपनिवेशन क्षेत्र में खातेदारी दी गई है। इंदिरा गांधी नहर पर कांग्रेस ने ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि खाजूवाला में 67 ग्राम पंचायत हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने क्षेत्र में 67 गौरव पथ स्वीकृत किए हैं और 40 पूरे हो गए हैं। महाविद्यालय, आइटीआइ कॉलेज, 20 नई ग्राम पंचायत की सौगत दी। पांच साल पहले 2013 में 3 स्कूल थे, अब 54 स्कूल हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस 50 साल में नहीं कर पाए इतने काम। सीएम ने कहा महिलाओं का राज है तो दिखना भी चाहिए। लड़की के पैदा होनेे पर मदद का सिलसिला शुरू किया।

ट्रेंडिंग वीडियो