5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज बंद रहेगी सब्जी मंडी, जानिए क्या है कारण

पूगल रोड स्थित सब्जी मंडी में व्यापारी से मारपीट के विरोध में व्यापारियों ने मंडी बंद रखने का निर्णय किया है।
2 min read
Google source verification
vegetable market closed

fruits vegetable

बीकानेर. पूगल रोड स्थित सब्जी मंडी में व्यापारी से मारपीट के विरोध में व्यापारियों ने गुुरुवार को मंडी बंद रखने का निर्णय किया है।
इस संदर्भ में बीकानेर फ्रूट्स वेजिटेबल मर्चेन्ट्स एंड कमीशन एजेंस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिला और उन्होंने मंडी व्यापारी से मारपीट के मामले में नयाशहर पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने का विरोध जताया।

उन्होंने बताया कि छह अगस्त को १५-२० लोग आए और असलम पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि मारपीट के विरोध में नौ अगस्त को मंडी बंद रखने का निर्णय किया है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन बंद रखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में आबिद, राजेन्द्र, मुकुल, मो. रफीक, अकबर अली, मो. सलीम, भंवरलाल, परमेश्वर लाल आदि शामिल थे।


युवक को झांसे में लेकर फोटो खींचे, बाद में ब्लैकमेल कर रुपए व जेवरात ठगे

बीकानेर. युवक को ब्लैकमेल करने का मामला कोटगेट पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। चोपड़ा कटला निवासी परिवादी सरला
देवी ओझा ने यह मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने लिखित रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र को अंकिता, लीला, मोहनलाल, मनोहर लाल, माया, इन्द्रा, कांता, डूंगरमल, विनोद भार्गव आदि ने डरा-धमका कर अलग-अलग पोज की तस्वीरें खींचकर व झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर रुपए व जेवरात हड़प कर लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नहर में मिला शव

बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र में नहर में बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिला। नहर में शव की सूचना मिलने पर हैडकांस्टेबल सूरजाराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। उपनिरीक्षक सुमन शेखावत ने बताया कि हुसनसर हैड से दो-ढाई किलोमीटर पहले अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में पड़ा होने की सूचना मिली।

हैडकांस्टेबल सूरजाराम ने शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। तलाशी के दौरान मृतक के जेब से एक आधार कार्ड मिला है, जिसमें परमानंद भोजासर, रतनगढ़ लिखा हुआ है। यह आधार कार्ड इसका है या नहीं पुलिस पता कर रही है। शव तीन-चार दिन पुराना होने से सड़ गल गया था, जिससे सही पहचान नहीं हो पा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग