9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर शाम व्यस्त सड़क पर खड़ी कर दी नीली बत्ती गाड़ी, जमाने लगा धौंस

ड्यूटी ऑफिसर वेदपाल ने बताया कि गाड़ी को जब्त कर थाने में खड़ा किया गया है। गाड़ी सरकारी है, लेकिन कौन से विभाग की है, पता नहीं चल सका है।
less than 1 minute read
Google source verification
देर शाम व्यस्त सड़क पर खड़ी कर दी नीली बत्ती गाड़ी, जमाने लगा धौंस

देर शाम व्यस्त सड़क पर खड़ी कर दी नीली बत्ती गाड़ी, जमाने लगा धौंस

बीकानेर. बीकानेर की अति व्यस्त मानी जाने वाली केईएम रोड पर रविवार रात को अजीबो-गरीब नजारा था। नीली बत्ती लगी एक गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी थी और उसका ड्राइवर इस हाल में था कि सड़क पर खड़ा झूम रहा था। उसकी दशा इतनी भी ठीक नहीं थी कि वह ठीक से खड़ा रह सके। बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करने पर जब यातायात बाधित हुआ और लोगों ने उसे टोका, तो उसने नीली बत्ती गाड़ी की धौंस भी जमाई।

दरअसल, रविवार को देर शाम नीली बत्ती लगी गाड़ी के नशे में धुत ड्राइवर ने अति व्यस्ततम केईएम रोड पर पहुंच कर सड़क के बीचो-बीच गाड़ी खड़ी कर दी। इतना ही नहीं, वीआइपी गाड़ी होने की धौंस भी दिखाता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने कार की चाबी निकाल ली और पुलिस को सूचना दी। कार के चालक ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह संभल भी नहीं पा रहा था। सूचना पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची। ड्यूटी ऑफिसर वेदपाल ने बताया कि गाड़ी को जब्त कर थाने में खड़ा किया गया है। गाड़ी सरकारी है, लेकिन कौन से विभाग की है, पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम वहां पहुंची, उससे पहले चालक मौके से भाग चुका था।

हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना की सूचना देने पर कोटगेट थाने से सादी वर्दी में दो-तीन पुलिसकर्मी मौके पर आए थे। कार का चालक सही खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। पुलिसकर्मी उसे भीड़ से दूर ले गए। लोगों का आरोप है कि वीआइपी गाड़ी होने के कारण इस घटनाक्रम पर पर्दा डाला जा रहा है।

बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहांं क्लिक करें...