4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी की समस्या दूर करने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन को दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

नहरबंदी के एक माह पूर्व ही हालात खराब
2 min read
Google source verification
Water problem in khajuwala

पानी की समस्या दूर करने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन को दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

खाजूवाला. इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अंतर्गत सभी नहरों में एक माह के लिए नहरबंदी होनी है। इसके मात्र 13 दिन शेष रहे हैं। जबकि क्षेत्र में गांवों में जर्जर डिग्गियों के कारण हालात विकट हो सकते हैं। कई गांवों में डिग्गियांें को निर्माण के बाद से आज तक साफ नहीं किया गया है।चक 8 केजेडी के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में डिग्गियों की लम्बे अरसे से सफाई नहीं हुई है। ऐसे में नहर बंदी के दौरान इनमें पानी भी नहीं डाला गया है। इनको साफ व मरम्मत करवाने की शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से की गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों को मनमाने दामों पर टैंकर मंगवाने को मजबूर होना पड़ता है।

नहर बंदी 26 मार्च से 25 अप्रेल तक प्रस्तावित है। जिला कलक्टर के आदेश है कि नहरबंदी से पूर्व पेयजल के लिए पर्याप्त भंडारण कर लिया जाए लेकिन गांवों में बहुत सी सेनेट्री डिग्गियां है। इनमें पानी नहीं है और ग्राम पंचायत के अधीन है। ऐसे में ग्राम पंचायत द्वारा इनको साफ करवाने व भरवाने में समर्थता दिखाई जा रही है।

खाजूवाला सीमावर्ती क्षेत्र नहर की अनूपगढ़ शाखा का अंतिम छोर में होने के कारण यहां पानी की समस्या रहती है। अब ग्रामीणों को एक माह की नहर बंदी की सूचना मिली तो 8 केजेडी के ग्रामीणों व महिलाओं ने डिग्गियों पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन को डिग्गी की बिगड़ी हालत व सफाई की जानकारी दी। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चेतावनी दी है कि तीन दिन में डिग्गियों की सफाई कर पर्याप्त पानी भरवाएं अन्यथा उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा।

इनका कहना है

नहरबंदी को लेकर खाजूवाला क्षेत्र की डिग्गियों में जल भंडारण किया जा चुका है। बीएलडी पूगल ब्रांच क्षेत्र में नहर में पानी आते ही डिग्गियों में पर्याप्त पानी का भंडारण कर लिया जाएगा। विभाग के टयूबवैल को भी तैयार करवा लिया है। ग्राम पंचायत के अधीन सेनेट्री डिग्गियां है। इनमें ग्राम पंचायत अपने स्तर पर सही करवाएंगे।

दिनेश वर्मा, कनिष्ठ अभियंता, जल अभियांत्रिकी विभाग, खाजूवाला

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग