4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जर्मनी का एनजीओ स्कूलों में मुफ्त बांटेगा वाटर प्यूरीफायर

जर्मनी का एक एनजीओ बीकानेर जिले के सरकारी और निजी स्कूलों व सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क वाटर प्यूरीफायर वितरित करेगा।
2 min read
Google source verification
Water purifiers

Water purifiers

बीकानेर. जर्मनी का एक एनजीओ बीकानेर जिले के सरकारी और निजी स्कूलों व सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क वाटर प्यूरीफायर वितरित करेगा। इस संबंध में जर्मनी के गेरहार्ड ने यहां एक होटल में पत्रकार वार्ता के बीच अपने अनुभव साझा किए। गेरहार्ड ने कहा कि दूषित पानी से भारत ही नहीं, पूरे विश्व में छोटे बच्चों की मौत से जुड़े मामले बढ़ रहे हैं। बच्चों को अगर शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाए तो मौत के आंकड़ों में कमी लाई जा सकती है।

गेरहार्ड ने कहा कि वाटर प्यूरीफायर वितरण से पहले इसके बारे म उपकरण की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वाटर प्यूरीफायर सायर ग्रेविटी प्रति मिनट में एक लीटर पानी को शुद्ध करने की क्षमता रखता है। गेरहार्ड ने कहा कि बीकानेर के हरिशंकर को वितरण की जिम्मेदारी दी है। एनजीओ टिं्रक बेयर्स वेसर फुर एलडी ने भारत में इसके वितरण की शुरुआत बीकानेर से की है। गेरहार्ड ने कहा कि उनकी पत्नी रेजीना की स्मृति में यह कार्य शुरू किया है।


शहीदों को पुष्पांजलि, स्वतंत्रता सेनानियों का किया सम्मान

बीकानेर. शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को शहीदों को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के घर पहुंच उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने १८५७ की अगस्त क्रांति के बारे में कहा कि देश अंग्रेजों की दासता में जकड़ा था, इसके बाद धीरे-धीरे अंग्रेजी दासता से मुक्ति का कार्य शुरू हुआ। उन्होंने देश की आजादी से पूर्व महात्मा गांधी और अन्य के प्रयासों की जानकारी दी।

प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर रहमान आरिफ तथा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार ने युवाओं को देश के वीर सपूतों और शहीदों से देश सेवा की सीख लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रमजान अली कच्छावा, आंनद सिंह सोढ़ा, मगन पाणेचा, श्रीलाल व्यास, मकसूद अहमद, वल्लभ कोचर, अब्दुल माजिद खोखर, गजेंद्र सिंह सांखला, हजारी देवड़ा, शहाबुदीन भुट्टो आदि उपस्थित रहे।

गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
उधर, जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। इसके तहत गांधी पार्क में सुबह आठ बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद गोष्ठी में महेन्द्र गहलोत ने भारत की राजनीति में अगस्त क्रांति के महत्व की जानकारी दी। गोष्ठी में मार्शल प्रहलाद सिंह, नारायण सिंह चारण, पुखराज गोदारा, सुषमा बारूपाल, राज भटनागर, अम्बाराम इणखिया आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अब्दुल मुस्तफा, श्यामवीर सिंह फौजी, अनिल गहलोत, शाहिल गोस्वामी, श्याम आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग