
न्यूनतम तापमान गिरने से बढ़ी ठंडक, दो दिनों में बारिश होने की संभावना
बीकानेर. बीकानेर अंचल में उत्तर पूर्वी हवाओं के चलने से सर्दी का दौर शुरू हो गया। इसी के चलते शुक्रवार रात को इस माह का सबसे न्यूनतम तापमान रहा। अब तक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तापमान रहा। इससे न्यूनतम तापमान पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। घरों में चलने वाले कूलर व पंखे अब धीमी गति से चलने लगे है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में बारिश होने की संभावना है।
सुबह से उत्तर पूर्वी हवाओं के चलने से निम्न स्तर के बादल छाए रहे। तापमान में बढ़ता व गिरता रहेगा। दोपहर में हवाएं चलने से सूरज की तेज तपिश भी कम रही। सूर्यांस्ताल के बाद तापमान में गिरावट आने शुरू हो गई। शाम होते ही ठंडक शुरू हो गई। ठंडक आने से शहरवासियों के खान-पान में भी काफी बदलाव आया है वहीं चदर की बजाय रजाई आेढ़ रहे है तथा हाफ टी-शर्ट की बजाय फूल शर्ट में पहनना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान ३३.५ डिग्री व न्यूनतम तापमान १८.३ डिग्री सेल्सियस रहा।
Published on:
20 Oct 2019 06:06 am
