4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव में युवाओं को दिया जाएगा टिकट

युवक कांग्रेस (युकां) के बीकानेर मंच से राष्ट्रीय एवं राज्य युवक कांग्रेस ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार लाने का आह्वान किया। साथ ही कहा गया कि एआईसीसी, पीसीसी एवं युवक कांग्रेस के सर्वे के आधार पर युवाओं को विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जाएगा। बीकानेर में युवक कांग्रेस से टिकट दावेदार ज्यादा हैं।
2 min read
Google source verification
Youth Congress meeting

Youth Congress meeting


बीकानेर. युवक कांग्रेस (युकां) के बीकानेर मंच से राष्ट्रीय एवं राज्य युवक कांग्रेस ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार लाने का आह्वान किया। साथ ही कहा गया कि एआईसीसी, पीसीसी एवं युवक कांग्रेस के सर्वे के आधार पर युवाओं को विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जाएगा। बीकानेर में युवक कांग्रेस से टिकट दावेदार ज्यादा हैं। वे ताकत दिखाएं। यह बात राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीबी श्रीनिवासन, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश भाकर, विनित कम्बोज, देवेन्द्र कालयान, हसन कायम खानी ने जिला उद्योग संघ सभागार में हुए कार्यक्रम में एक स्वर में कही।

सभागार में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। यह यूथ कमेटी की बैठक विधानसभा चुनावों पर केन्द्रित रही। श्रीनिवासन ने कहा कि राज्य भाजपा सरकार ने ४ साल में प्रदेश को १० वर्ष पीछे धकेल दिया है। कांंग्रेस की सरकार लानी है और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है, हर कार्यकर्ता को सड़क पर उतरना होगा। बीकानेर और राजस्थान, दिल्ली में कांग्रेस के कार्यक्रमों में अग्रणी रहते हैं। कार्यकर्ता प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने में भी आगे आएं।

कार्यकर्ता को सम्बल दें
बीकानेर लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने कहा कि युकां में सबको मौका दिया जाता है। उन्होंने राज्य सरकार को हर वर्ग को दुखी करने तथा वादे पूरे नहीं करने वाली सरकार बताया। राष्ट्रीय एवं राज्य युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि बीकानेर के युकां कार्यकर्ताओं को सम्बल दें।

गांव-ढाणी में जाना होगा
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश भाकर ने कहा कि राहुल गांधी ने एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में चुनाव की प्रक्रिया शुरू की। इससे हम आज इन पदों पर है। अब युवकों को गांव-ढाणी जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करवाना होगा। विनित कम्बोज ने कहा कि बीकानेर में पिछले दो माह में युवक कांग्रेस का ऐसा चौथा कार्यक्रम है। अगले कुछ दिनों में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल पर युवाओं को जोडऩे का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। देवेन्द्र कालयानी ने कहा कि पूरी कांग्रेस राजस्थान की तरफ देख रही है। युकां को इसे साबित करना है। हनुमान बांगड़, अरुण व्यास, हरि राम बाना, श्रीकिसन सींवर, तोलाराम, श्रीराम डेलू तथा अन्य पदाधिकारियों ने शिरकत की।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग