11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: यामाहा की इस बाइक की कीमत में हुई 2.57 लाख रुपए की कटौती, जानें नई कीमत और फीचर

यामाहा इंडिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित बाइक Yamaha YZF R1 की कीमत 2.57 लाख रुपए की कटौती कर दी है।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Mar 23, 2018

2018 Yamaha YZF R1

अगर आप यामाहा की बाइक्स के दीवाने है तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, यामाहा इंडिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित बाइक Yamaha YZF R1 की कीमत 2.57 लाख रुपए की कटौती कर दी है। बता दें कंपनी ने इस बाइक का पिछले वर्ष दिसंबर माह में लॉन्च किया था। उस समय इसकी एक्सशोरूम कीमत 20.73 लाख रुपए निर्धारित की गई थी लेकिन अब इस कटौती के बाद यामाहा आर 1 की एक्सशोरूम कीमत 18.16 लाख रुपए हो गई है।

CBU इंपोर्ट्स में हाल ही में कम हुई एक्साइज ड्यूटी की वजह से यह कटौती संभव हो सकी। ग्राहकों को यह बाइक दो कलर आॅप्शंस— टेक ब्लैक और यामाहा ब्लू में उपलब्ध करवाई जा रही है। अब सीधी बात है जब इस बाइक कीमत इतनी अधिक है तो इसमें कुछ न कुछ ऐसा जरूर होगा जो कि इस बाइक अपने सेगमेंट की अन्य बाइक से अलग करता है। तो हम सबसे सबसे पहले बात करते है बाइक में आने वाले पॉवर की।

कंपनी ने Yamaha YZF R1 998cc का क्रॉस प्लेन, 4 सिलिंडर, 4 वॉल्व इंजन दिया गया है। यह इंजन 197.2 बीएचपी का पावर और 112 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके अलावा इंजन में कुछ अपडेट भी किए गए हैं ताकि मोटरसाइकल का ओवरआल परफॉर्मेंस और बेहतर हो सके। इस बाइक को खासतौर पर रेसिंग लवर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

बात करें बाइक में आए नए फीचर्स की तो इसमें क्विक शिफ्ट सिस्टम, लिफ्ट कंट्रोल सिस्टम, एलईडी हेडलैम्प्स से लैस एयर इनटेक्स और डीआरएल्स, फुल अजस्टबल सस्पेंशन सिस्टम और एबीएस आदि फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 130एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस नजर आ रहा है। इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 17 लीटर की है। बाइक के दोनों पहियों में Disc ब्रेक्स दिए गए हैं। अपने सेगमेंट में यह बाइक Honda CBR1000RR, Suzuki GSX-R1000 और Kawasaki Ninja ZX-10R आदि को कड़ी टक्कर देती है।