नई दिल्ली: जब भी आप कोई नई बाइक खरीदते हैं तो आप इसका खाफी ख्याल रखते हैं। आप बाइक में वो सारे गैजेट लगवाते हैं जिससे बाइक अपनी बेस्ट परफॉर्मेन्स दे सके, लेकिन आप बाइक में एक गैजेट लगवाना भूल जाते हैं और वो है सेंट्रल लॉक। बता दें कि हम सभी की बाइक में जो हैंडल लॉक दिया जाता है वो मजबूत तो होता है लेकिन इसे तोड़ना चोरों के लिए बाएं हाथ का खेल है। ऐसे में आपको सेंट्रल लॉक की जरूरत पड़ती है। सेंट्रल लॉक से आपकी बाइक का इंजन कोई भी स्टार्ट नहीं कर सकता है।