नई दिल्ली: जब आप कोई नई कार लेते हैं तो इसे काफी आराम से चलाते हैं और समय समय पर इसकी सफाई भी करते हैं लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है आप इसकी केयर करना छोड़ देते हैं साथ ही कार चलाते वक्त भी ज्यादा सावधानी भी नहीं बरतते हैं जिसकी वजह से कार का पेंट उखाड़ने लगता है साथ ही इसपर स्क्रैच भी पड़ने लगते हैं। स्क्रैच और डस्ट की वजह से आपकी कार का लुक तो ख़राब होता ही है साथ ही आप खुद भी इससे बोर हो जाते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जससे आपकी कार स्क्रैच और डस्ट प्रूफ हो जाएगी।