10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक बार पेट्रोल भरवाकर करें 890km तक का सफर, पेट्रोल की टेंशन हो जाएगी खत्म

बजाज CT 100 में 102cc का BS6 इंजन दिया गया है, जो 7.79 bhp की पावर और 8.34 Nm का टॉर्क विकसित करता है। इस बाइक का वजन 115 किलो है, और इसमें 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

2 min read
Google source verification
bajaj_ct_100-amp.jpg

Bajaj CT100

Best Mileage Bike : कुछ सालों पहले तक पेट्रोल के दाम 50 से 60 रुपये प्रति लीटर हुआ करते थे, और अब यह आंकड़ा 100kmpl के पार पहुंच चुका है, वजह चाहे जो भी हो ईंधन की बढ़ती कीमतें लोगों को परेशान कर रही हैं, और अब खरीदार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की तरफ या बेस्ट माइलेज बाइक की रुख कर रहे हैं। अगर आप भी एक बेस्ट माइलेज बाइक की तलाश में है, तो यहां हम आपके लिए लेकर आएं हैं, एक बार पेट्रोल भरवाने पर 890किमी चलने वाली मोटरसाइकिल की डिटेल।

890km सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इसे सही मायनों में देखो तो 890किमी ईंधन टैंक फुल करने पर ना कि एक लीटर पेट्रोल पर। जी हॉं, हम बात कर रहे हैं बजाज सीटी 100 की। बजाज CT 100 एक सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर काबिज है, जिसकी शुरुआती कीमत 52,516 रुपये एक्सशोरूम है। यह मोटरसाइकिल केवल 1 वेरिएंट और 6 रंगों में उपलब्ध है।


बजाज CT 100 में 102cc का BS6 इंजन दिया गया है, जो 7.79 bhp की पावर और 8.34 Nm का टॉर्क विकसित करता है। इस सीटी 100 बाइक का वजन 115 किलो है, और इसमें 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। अब अगर आप 10 लीटर का ईंधन टैंक भरवाते हैं, और बाइक का माइलेज 89kmpl बताया गया है। तो इस गणित के हिसाब से बाइक एक बार फुल कराने पर 890km तक चलेगी। बताते चलें, कि Bajaj CT 100 बजाज की एंट्री-लेवल कम्यूटर मोटरसाइकिल है, जिसे ग्रामीण ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बताया गया है, क्योंकि यह हाई माइलेज कम रखरखाव वाली मोटरसाइकिल है।

ये भी पढ़ें : मुंबई पुलिस ने स्टाइल में दी Hero और Royal Enfield सवारो को चेतावनी, लोगों ने कहा इस पोस्ट को डिजाइन करने वाले का शेयर कर दो नंबर