
देश में 150cc से लेकर 200cc बाइक्स का सेगमेंट काफी पॉपुलर हो रहा है। ये ऐसे सेगमेंट में हैं जिसमें ग्राहकों को स्पोर्टी लुक एक साथ पावरफुल बाइक मिलती है जोकि राइडिंग को मजेदार बना देती हैं। इतना ही नहीं माइलेज के लिहाज से भी ये बाइक्स ठीक रहती हैं, और आप डेली इनकी सवारी कर सकते हैं। वैसे तो इस सेगमेंट में कई बाइक्स आपको आसानी से मिल जायेंगी लेकिन कुछ ही मॉडल ऐसे हैं जोकि सबसे ज्यादा पसंद किये जा रहे हैं।
इस सेगमेंट में बजाज पल्सर बाइक खूब पसंद की जाती है और बिक्री के मामले में इस बाइक ने काफी मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया है। यहां हम आपको सेल्स रिपोर्ट (दिसम्बर 2022) के आधार पर इस बात की जानकारी दे रहे हैं...
दिसम्बर 2022 बजाज ऑटो ने अपनी पल्सर सीरीज की 33,804 यूनिट्स की बिक्री की जबकि साल 2021 में यह आंकड़ा 27,092 यूनिट्स की बिक्री की है। देश में पल्सर एक ऐसा नाम है जिस पर पूरा देश भरोसा करता है, इसी बाइक ने बजाज को रातो-रात टॉप पर पहुंचा दिया है।
आज भी इस बाइक का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। इस बाइक ने TVS Apache को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है। दिसम्बर 2022 में TVS ने अपाचे की 22,181 यूनिट्स की बिकी की जबकि साल 2021 दिसम्बर महीने में यह आंकड़ा 27,122 यूनिट्स की बिक्री का रहा ही। इस समय यह दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली बाइक है।
यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये 5 बाइक्स, नई बाइक खरीदने से पहले देखिये पूरी लिस्ट
इतना ही नहीं होंडा यूनिकॉर्न भी बजाज पल्सर को पीछे नहीं छोड़ पाई...दिसम्बर 2022 में कंपनी ने यूनिकॉर्न की 17335 यूनिट्स की बिकी की जबकि साल 2021 दिसम्बर महीने में यह आंकड़ा 28729 यूनिट्स की बिक्री का रहा है। यह तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। यानी आज भी देश में बजाज पल्सर का क्रेज काफी ज्यादा है और यह लगातार बढ़ रहा है।
Published on:
12 Feb 2023 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
