
नई दिल्ली : बारिश का मौसम आ चुका है और इस मौसम में बाइक चलाना और गाड़ी ड्राइव करना दोनों बेहद मुश्किल होता है। खासतौर बाइक चलाना क्योंकि बारिश आपको सीधे प्रभावित करती है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताएंगे जिससे आप बारिश के मौसम में न सिर्फ सेफ्टी के साथ गाड़ी चला पाएंगे बल्कि खुद इस राइड को एंजॉय कर पाएंगे।
हेलमेट- बाइक राइडर्स के लिए हेलमेट कितना जरूरी होता है ये तो हम सभी को पता है। लेकिन अक्सर लोग बारिश के मौसम में हेलमेट लगाना पसंद नहीं करते । अगर आप भी ऐसे लोगों में आते हैं तो आपको बता दें कि ये गलत है बल्कि बारिश के मौसम में हेलमेट की वजह से बारिश की बूंदे आंखो पर नहीं पड़ती और राइडिंग आसान हो जाती है ।
फिंगर वाइपर- बाजार में मौजूद फिंगर वाइपर से आप हेलमेट के शीशे को फिंगर वाइपर से साफ कर सकते हैं। इस फिंगर वाइपर से बारिश बार-बार बाइक रोकने का झंझट खत्म हो जाएगा और एक्सीडेंट का डर भी नहीं रहेगा।
पानी वाले रास्ते से बचने की कोशिश करें- अक्सर देखा जाता है कि लोगों को भरे पानी में छपाक करके बाइक चलाना काफी पसंद होता है । ऐसा करने से आपकी बाइक के इंजन में पानी भरने का चांस ज्यादा रहता है और ये गाड़ी और आप, दोनों की सेहत के लिए ठीक नहीं है।
दरअसल भरे पानी वाली सड़क पर गड्ढों का पता नहीं चल पाता और इस वजह से कई बार खतरनाक एक्सीडेंट हो जाता है । इसीलिए ऐसी सड़क को नजरंदाज करना चाहिए ।
हेडलाइट ऑन करके चलाएं बाइक- ज्यादा बारिश के दौरान बाइक चला रहे हैं और विजिबिलटी कम है, तो बाइक की हेडलाइट ऑन रखें।
Published on:
07 Aug 2019 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
