28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉन्चिंग से पहले दिखा Bullet Trials 350 और Trials 500 Scrambler का वीडियो, जानें क्या होगी कीमत

Bullet Trails 350 और Trails 500 Scrambler जल्द होंगी लॉन्च सामने आया वीडियो ऑफ-रोड बाइक्स में लंबा हैंडलबार

2 min read
Google source verification
bullet

लॉन्चिंग से पहले दिखा Bullet Trials 350 और Trials 500 Scrambler का वीडियो, जानें क्या होगी कीमत

नई दिल्ली:royal enfield की Bullet Trails 350 और Trails 500 Scrambler के चर्चे जोरों से है। बाइक लवर्स इन दोनो मोटरसाइकिलों की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं। इन दोनों बाइक्स के फीचर्स पहले ही लीक हो गए हैं जिसके चलते सभी में इन्हें देखने की उत्सुकता है। बताया जा रहा है कि ये दोनों बाइक्स रॉयल एनफील्ड की बुलेट लाइनअप की अन्य मोटरसाइकिल और इन नए दो स्क्रैम्ब्लर मोटरसाइकिल में फर्क देखा जा सकेगा। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इस बाइक का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। चलिए आपको बताते हैं इन दोनो बाइक्स की खासियत जिसकी वजह से ऑटोमोबाइल जगत में इन बाइक्स का इंतजार हो रहा है।

इंजन- नए बुलेट ट्रेल 350 में 346cc सिंगल सिलेंडर इंजन का प्रयोग किया जा सकता है जो 19 बीएचपी का पॉवर व 28 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है।

बुलेट ट्रेल 500 में 499cc का इंजन प्रयोग किया जा सकता है जो 27 बीएचपी का पॉवर व 41 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है तथा बुलेट 350 व बुलेट 500 की तरह ही इन दोनों मोटरसाइकिल में 5 स्पीड गियरबॉक्स का प्रयोग किया गया है।। इंजन के अलावा नई बाइक्स के टैंक और साइड पैनल भी बुलेट की तरह ही दिख रहे हैं।

मोटरसाइकिल में क्रोम व ब्लैक दोनों में हेडलाइट के लिए प्रोटेक्टिव ग्रिल, फ्रंट सस्पेंशन सेटअप को फोर्क पट्टियों से सुरक्षित किया जा सकता है। फ्रंट तथा रियर मडगार्ड्स क्रोम से मिलता है तथा छोटा किया जा सकता है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि इन ऑफ-रोड बाइक्स में लंबा हैंडलबार है। ऑफ-रोड थीम को देखते हुए इनका एग्जॉस्ट भी ऊपर की तरफ उठा हुआ दिया गया है।

Honda Civic और Toyota Coralla में कौन है ज्यादा धाकड़, जानें पूरा रिव्यू

खबरों की मानें तो कंपनी ने ट्रेल्स 350 व ट्रेल्स 500 को सिंगल सीटर बनाया है और पिछली सीट को हटाकर उसकी जगह लगेज रैक लगाया जा सकता है। इसके अलावा मोटरसाइकिल में पॉलिशड स्पोक्ड व्हील्स लगाए जा सकते है तथा खुरदुरे टायर का उपयोग किया जा सकता है।

कीमत- हालांकि कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है फिर भी इनकी कीमत क्लासिक रेंज से करीब 10 हजार रुपये ज्यादा होगी। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 एबीएस की एक्स शोरूम कीमत 1.53 लाख और क्लासिक 500 एबीएस की एक्स शोरूम कीमत 2.11 लाख रुपये है।

ग्राहकों को महिन्द्रा का तोहफा, बिना खरीदें घर ले जा सकेंगे कारें