देश की राजधानी में करोल और झंडेवालान मार्केट में हेलमेट और अन्य एसेसरीज बेहद कम कीमत में मिलती हैं। यहां हेलमेट की कीमत की मात्र 35 रुपये से शुरू होती है, जहां आज के समय में पेट्रोल लगभग 80 रुपये प्रति लीटर हो चुका है वहीं ये बाजार हेलमेट को भी इतने कम में बेच रहा है। इस बाजार में हेलमेट हॉलसेल रेट में मिलते हैं। इस बाजार में हेलमेट के साथ-साथ अन्य एससेरीज जैसे बैग, लाइट, दस्ताने, कवर, सीट कवर, स्प्रे पेंट, हॉर्न, बैटरी, टायर जैसी चीजें मिलती हैं।