फिलहाल क्लीवलैंड एस डीलक्स बाइक की बिक्री शुरु होगी और बाद में क्लीवलैंड मिसफिट की बिक्री शुरू होगी। लॉन्चिंग से पहले नवी मुंबई में में क्लीवलैंड के पहले डीलरशिप का उद्घाटन किया गया और बाद में इसके 10 नए डीलरशिप्स अलग-अलग शहरों में खोले जाएंगे। ये दोनों बाइक्स सीकेडी यूनिट के तौर पर चीन से इंपोर्ट करके मंगवाई जाएंगी और पुणे में इन्हें असेंबल किया जाएगा।