
Ducati का दीवाली धमाका, बाइक खरीदने पर मिल रहा है विदेश जाने का मौका
नई दिल्ली: हमारे देश में त्यौहारों का मौसम चल रहा है। नवरात्रि, दशहरा के बाद अब दिवाली पर भारतीय ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में वाहन निर्माता कंपनियों की तरफ से सेल बढ़ाने के लिए तरह-तरह के ऑफर्स दिये जा रहे हैं। इस कड़ी में बजट रेंज बाइक्स बनाने वाली कंपनियों के साथ अब प्रीमियम बाइक्स निर्माता कंपनियां भी शामिल हो चुकी हैं।
Ducati भारत में त्योहारों के सीजन को देखते हुए अपने चुनिंदा मॉडल्स पर शानदार ऑफर दे रही है। Ducati के Scrambler 800, Multistrada और Diavel range जैसे मॉडल्स पर ये ऑफर्स मिल रहे हैं। Ducati ने इन ऑफर्स के लिए GoPro के साथ साझेदारी की है। ऐसे में अगर आप इस त्योहार Ducati की Scrambler 800 range के किसी भी मॉडल को खरीदते हैं तो कंपनी की तरफ से आपको GoPro Hero कैमरा फ्री मिलेगा। वहीं, अगर आप Ducati की Multistrada 950 खरीदते हैं तो आपको GoPro Hero 7 सिल्वर कैमरा मिलेगा।
इस ऑफर पर डुकाटी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सर्जी केनोवस ने कहा, "हम अपने ग्राहकों की खुशियों के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह ऑफर हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। GoPro से हमारी साझेदारी ग्राहकों को उनके यादगार लम्हों को कैद करने का मौका देगी।"
कंपनी की तरफ से सबसे बड़ा ऑफर Diavel और Diavel Diesel मॉडल पर दिया जा रहा है। अगर आप इनमें से किसी भी मॉडल को खरीदते हैं तो आपको इटली के बोलोग्ना में डुकाटी म्यूजियम का फ्री एक्सपेंसेस और ट्रिप कंपनी की तरफ से दिया जाएगा।
ग्राहक इस ऑफर का मजा दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद, कोच्ची, कोलकाता और चेन्नई के सभी डीलर्स के पास से उठा सकते हैं।
Published on:
31 Oct 2018 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
